फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Indian Armed Forces Flag Day Today 7 Decemebr 2021 Know History and Significance

Indian Armed Forces Flag Day: आज मनाया जा रहा है 'भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस, जानिए इसका इतिहास और महत्व

Tue, 07 Dec 2021 11:47 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 07 Dec 2021 11:47 AM IST
सार

7 December: भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस थलसेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के कल्याण हेतु मनाया जाता है। ये दिवस साल 1949 से मनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Indian Armed Forces Flag Day Today 7 Decemebr 2021 Know History and Significance
सशस्त्र सेना झंडा दिवस - फोटो : Social media

विस्तार

देश में आज यानी 7 दिसंबर को भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई नेताओं ने देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। यह दिवस थलसेना, नौसेना और वायुसेना के जवानों के कल्याण हेतु मनाया जाता है। ये दिवस साल 1949 से मनाया जा रहा है।

विज्ञापन


आखिर क्या है इसका इतिहास और क्यों मनाया जाता है
7 दिसंबर के दिन भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाने के पीछे कारण यह है कि दरअसल, भारत को आजादी मिलने के बाद 28 अगस्त 1949 को भारत सरकार द्वारा भारतीय सेना के जवानों के कल्याण के लिए एक समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने 7 दिसंबर को प्रतिवर्ष झंडा दिवस मनाने के लिए चुना। वहीं जवानों के कल्याण हेतु धन जमा करने के लिए समिति ने लोगों के बीच छोटे झंडे बांटकर, उससे चंदा इकट्ठा किया। इस झंडे में तीन रंग (लाल, गहरा नीला और हल्का नीला) तीनों सेनाओं को प्रदर्शित करते है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर किए गए धन संग्रह के तीन मुख्य उद्देश्य हैं। पहला  युद्ध के समय हुई जनहानि में सहयोग। दूसरा सेना में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण और सहयोग के लिए और तीसरा सेवानिवृत्त कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु।

विज्ञापन
  • कई नेताओं ने दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने koo पर दी बधाई
कई बड़े नेताओं ने देशवासियों को भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने koo में पोस्ट करते हुए लिखा कि आप सभी को 'सशस्त्र सेना झंडा दिवस' की हार्दिक बधाई। सशस्त्र बलों के वीरों का बलिदान, समर्पण व उनकी कर्मठता हम सभी के लिए महान प्रेरणा है। आइए, माँ भारती के सपूतों व उनके परिजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करें एवं अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। जय हिंद!

विज्ञापन
विज्ञापन

Koo App

आप सभी को ’सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की हार्दिक बधाई। सशस्त्र बलों के वीरों का बलिदान, समर्पण व उनकी कर्मठता हम सभी के लिए महान प्रेरणा है। आइए, माँ भारती के सपूतों व उनके परिजनों के प्रति अपनी कृतज्ञता ज्ञापित करें एवं अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन करें। जय हिंद!

 

- Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 7 Dec 2021



नितिन गडकरी ने बधाई दी
वहीं सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने इस अवसर पर लिखा कि देश के सम्मान की रक्षा के लिए हमारी सीमाओं पर बहादुरी से लड़ने वाले जवानों को सलाम। सशस्त्र सेना झंडा दिवस की बधाई...

Koo App

Salute to the men in uniform who valiantly fought on our borders to safeguard the country’s honour. #ArmedForcesFlagDay

View attached media content

- Nitin Gadkari (@nitin.gadkari) 7 Dec 2021


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed