फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know About Indian TV shows Kaun Banega Crorepati and Bigg Boss all seasons winners name

जानिए कौन-कौन हुए टीवी के पॉपुलर शो केबीसी और बिग बॉस के अब तक के विजेता

Sun, 16 Sep 2018 04:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 16 Sep 2018 04:41 AM IST
विज्ञापन
Know About Indian TV shows Kaun Banega Crorepati and Bigg Boss all seasons winners name
फाइल फोटो

भारत में टीवी के कुछ ऐसे लोकप्रिय क्विज शो चल रहे हैं जिनसे लोगों का मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञानवर्धन भी हो रहा है। इस कड़ी में हम सबसे पहले बात कर रहे हैं टीवी का सबसे बड़ा गेम शो कहे जाने वाला रियलिट शो ''कौन बनेगा करोड़पति'' की। इस क्विज शो के सीजन-10 का शानदार आगाज हो चुका है। इस बार भी बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ही इस क्विज शो को होस्ट कर रहे हैं। इसे अमिताभ के अलावा शाहरुख खान भी होस्ट कर चुके हैं।

विज्ञापन


18 साल पहले पहली बार आया ये शो कुछ साल के अंतराल पर टीवी के दर्शकों का मनोरंजन करता रहा है। ये गेमिंग शो सभी का पसंदीदा बना हुआ है। हर बार इस शो में कई कंटेस्टेंट को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिलता है जिनमें कुछ ही ऐसे प्रतिभागी होते हैं जो अपने करोड़पति बनने का सपना साकार कर पाते हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इस शो को होस्ट करने वाले भले ही न बदले हों लेकिन हर सीजन में विजेता बदलते रहते हैं। खास बात यह है कि हो सकता है आप लोग इस क्विज शो के पिछले करोड़पति विजेता के बारे में जानते हों लेकिन शायद ही कोई शख्स ऐसा हो जो इस शो पिछले 9 सीजन के करोड़पति बने विजेताओं को बारे में जानता हो। ...तो आइए आज हम आपको पिछले 9 सीजन के विनर के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजन 9
सीजन 9 में जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार सीजन की पहली करोड़पति कंटेस्टेंट रहीं। इस सीजन में अनामिका ने 1 करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीती थीं। हालांकि वह 7 करोड़ के जैकपॉट सवाल पर आकर अटक गई थीं। लेकिन शो के क्विट करने के बाद जो उन्होंने उत्तर दिया था वह सही निकला। अनामिका दो बच्चों की मां हैं और फेथ इन इंडिया नामक एनजीओ चलाती हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में दोबारा आने की इच्छा जाहिर की है।

सीजन 8 
सीजन 8 में अचिन और सार्थक नरूला ने एंट्री ली और आखिरी विजेता रहे। ये दोनों भाई हैं और दिल्ली के रहने वाले हैं। दोनों भाई ने केबीसी में आने के लिए कड़ी मशक्कत की थी। इन्होंने शो में 7 करोड़ रुपये जीते थे जिससे उन्होंने अपनी मां के कैंसर का ट्रीटमेंट करवाया था। आज दोनों भाई पैसा इनवेस्ट कर बिजनेस चला रहे हैं।  

सीजन 7 
सीजन 7 में राजस्थान के रहने वाले ताज मोहम्मद रंगरेज को हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। वह पेशे से एक अध्यापक हैं। शो में ताज ने 5 करोड़ रुपये के सवाल पर अटकर खेल से क्विट कर दिया। हालाकि उन्होंने एक करोड़ रुपये की बड़ी रकम जीती थी। शो में जीती रकम से उन्होंने अपनी बेटी की आंखों का इलाज करवाया साथ ही गांव में दो अनाथ लड़कियों की शादी भी करवाई। उन्होंने इस रकम से एक घर भी खरीदा था।

सीजन 6 
सीजन 6 में बड़ी कंटेस्टेंट सुनमीत कौर ने जीत की रकम से अपना सपना साकार किया। उन्होंने उससे फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाया। बताया जाता है कि उनके ससुराल वाले उन्हें फैशन डिजाइनिंग आगे करियर के लिए मदद नहीं कर रहे हैं। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और इसके लिए उन्होंने केबीसी के प्लेटफॉर्म को चुना और अपना काम शुरू किया। 

सीजन 5
सीजन 5 में सुशील कुमार ने ने 5 करोड़ रुपए जीते थे। सुशील बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी के रहने वाले हैं और वह मनरेगा में 6 हजार रुपये की नौकरी पर काम करते थे। ईनामी राशि से सुशील ने अपने पुश्तैनी घर की मरम्मत करवाई और भाईयों का बिजनेस शुरू करवाया। फिलहाल सुशील संगीत की ट्रेनिंग ले रहे हैं और साथ ही ऊर्दू भी सीख रहे हैं।

सीजन 4
सीजन 4 में कंटेस्टेंट राहत तस्लीम शो की विनर रहीं। वह झारखंड से आईं राहत बेहद गरीब परिवार से थीं उन्होंने बताया कि जब वह अपने मेडिकल एंट्रेंस की तैयारी कर रही थीं तो उनकी शादी कर दी गई। लेकिन उन्होंने केबीसी में जाने का मन बनाया और शो को जीतकर आईं। अब गार्मेंट का काम करती हैं। 

सीजन 3
सीजन 3 को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। शो में न तो कोई कंटेस्टेंट करोड़ की रकम तक पहुंचा और न ही शो ने टीआरपी दी। शो को शो को गिरती टीआरपी के चलते बीच में बंद कर दिया गया था। 

सीजन 2
सीजन 2 में अमिताभ बच्चन केबीसी जूनियर को होस्ट कर रहे थे। यह सीजन साल 2001 में लॉन्च किया गया था। इस सीजन में कंटेस्टेंट रवि मोहन सैनी ने हॉट सीट पर बैठ बाजी मारी थी। उस वक्त रवि की उम्र 14 साल थी। रवि अब एक आईपीएस ऑफिसर हैं। 

सीजन 1
शो के पहले सीजन के विजेता 27 वर्षीय हर्षवर्धन नवाठे थे। वह एक मिडिल क्लास फैमिली से थे। उस दौरान हर्षवर्धन सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे थे। आज हर्षवर्धन शादी शुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं। जीत की रकम से उन्होंने सिविल सर्विसेज की तैयारी छोड़ यूके यूनिवर्सिटी से एमबीए किया और अब प्राइवेट सेक्टर में काम कर रहे हैं। 
 

बिग बॉस के अब तक के विजेताओं की लिस्ट

Know About Indian TV shows Kaun Banega Crorepati and Bigg Boss all seasons winners name

अब हम बात कर रहे हैं टीवी का सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो कहे जाने वाले बिग बॉस की। बिग बॉस का 12वां सीजन रविवार यानी 16 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस सीजन को भी बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं।

बता दें कि बिग बॉस धारावाहिक में सितारें प्रतिभागी होते है जो एक साथ एक ही घर में लगभग 3 महीनों के लिए रहते है और इनका बाहरी दुनिया से कोई नाता नहीं होता है। इन्हें एक गुप्त शख्स देखता रहता है जिसे 'बिग बॉस' के नाम से जाना जाता है।

शो के दौरान इसकी मौजूदगी बस आवाज महसूस की जाती है। इस शो में हर सीजन में एक विजेता घोषित किया जाता है। बिग बॉस की शुरुआत 3 नवंबर 2006 से हुई थी।  आज आपको बिग बॉस के अब तक अलग-अलग सीजन में विजेता रहे कलाकारों के बारे में बताते हैं...


सीजन 1 (2006)
बिग बॉस सीजन 1 के विजेता आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय थे। 

सीजन 2 (2008)
बिग बॉस सीजन 2 में आशुतोष कौशिक विजेता बने थे। 

सीजन 3  (2009)
सीजन 3 में विंदू दारा सिंह बिग बॉस के विजेता बने थे। इसके बाद उन्होंने कई सीरियल में भी काम किया। 

सीजन 4 (2010) 
सीजन 4 में श्वेता तिवारी बिग बॉस की विजेता बनी थीं। श्वेता तिवारी ने कई भारतीय फिल्मों और टेलिविजन कार्यक्रमों में अभिनय किया है। इन्होने अपने अभिनय की शुरुआत "कसौटी जिंदगी की" नामक धारावाहिक से की थी, जिन्हें टेलिविजन की दुनिया में प्रेरणा के नाम से भी जाना जाता है। 

सीजन 5 (2011)
बिग बॉस के सीजन 5 में जूही परमार विजेता बनी थीं। वह इसके बाद कलर्स टीवी के शो शानी में नजर आईं थी। जूही भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं, जिन्हें टेलिविजन की दुनिया में कुमकुम के नाम से भी जाना जाता है। जुही एक बहुमुखी कलाकार के रूप में जानी जातीं हैं। 

सीजन 6 
बिग बॉस के सीजन 6 में उर्वशी ढोलकिया विजेता बनी थीं। ढोलकिया एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री है। उन्हें सबसे ज्यादा "कसौटी जिंदगी की" धारावाहिक में कोमोलिका बसु की भूमिका के लिए जाना जाता है। वर्तमान में वे कलर्स टीवी के टेलीविजन श्रृंखला चंद्रकांता पर रानी इरावती की भुमिका में दिखाई दे रही हैं।

सीजन 7 
भारतीय रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 की विजेता गौहर खान हैं। गौहर बॉलीवुड फिल्मो एवं टीवी सीरिअल्स की अभिनेत्री हैं। इसके अलावा गौहर 'इशकजादे' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' सहित कई और फिल्मों में भी नजर आईं। 

सीजन 8
सीजन 8 में गौतम गुलाटी ने बिग बॉस का खिताब जीता था। गुलाटी एक भारतीय अभिनेता हैं। उन्होंने दिया और बाती हम आदि धारावाहिक में अभिनय किया है। गुलाटी स्टार प्लस के तुझ संग प्रीत लगाई सजना धारावाहिक में भी कार्य कर चुके हैं। 
 
सीजन 9
बिग बॉस के सीजन 9 में प्रिंस नरुला विजेता बने थे। बिग बॉस की प्रतिभागी युविका चौधरी के साथ नाम जुड़ने की वजह से वह खबरों में रहे थे। नरूला एक इंडियन मॉडल और टीवी सीरियल्स के प्रसिद्ध शख्शियत हैं। नरुला एमटीवी रोडिस एक्स2 और एमटीवी स्प्लीट्सविल्ला 8 में प्रतिभागी बने और विजेता भी रहे। 

सीजन 10
बिग बॉस सीजन 10 के विजेता मनवीर गुर्जर बने थे। बिग बॉस के इस सीजन में सिलेब्स के साथ आम आदमी भी आए थे और इस सीजन के विनर भी आम आदमी ही रहे। खबरों के मुताबिक मनवीर गुर्जर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। 

सीजन 11
बिग बॉस के सीजन 11 का खिताब शिल्पा शिंदे के नाम रहा। शिल्पा एक भारतीय टेलीविजन अभिनेत्री हैं। वैसे तो 1999 में शिल्पा ने टेलीविजन में डेब्यू किया, लेकिन स्टार प्लस के धारावाहिक भाभी (2002-08) में एक नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए सुर्खियों में आई। इसके बाद वे स्टार प्लस के दूसरे धारावाहिक "कभी आये ना जुदाई" (2001-03) में अभिनय किया। "संजीवनी" (2002-05) और ऐतिहासिक नाटक "आम्रपाली" (2002) में निभाये भूमिकाओं ने टेलीविजन उद्योग में उनकी स्थिति को मजबूत कर दिया। शिल्पा शिंदे को "भाभी जी घर पर है!" पर अंगुरी भाभी के भूमिका के लिये काफी लोकप्रिय हो गई। निर्माता के साथ कई मुद्दों में असहमति के बाद उन्होंने 2009 में इस धारावाहिक को छोड़ दिया। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed