{"_id":"5a605bf34f1c1b6d268b5146","slug":"know-about-indian-nuclear-capable-agni-5-missile-characteristics","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत की परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 मिसाइल की क्या हैं खूबियां, जानिए","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत की परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 मिसाइल की क्या हैं खूबियां, जानिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 18 Jan 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
Agni-5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने गुरुवार को अपनी परमाणु क्षमता से लैस मिसाइल अग्नि-5 का परीक्षण किया है जिसकी रेंज 5000 किमी. है। यह एक अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (आईसीबीएम) है जिसका परीक्षण ओडिशा के अब्दुल कलाम आइलैंड (वीलर आइलैंड) से हुआ। इस मिसाइल की ढेर सारी खूबिया हैं जिसमें सबसे प्रमुख यह है कि चीन के कई शहर इस मिसाइल की रेंज में हैं।
विज्ञापन
अग्नि-5 की ऊंचाई 17 मीटर और व्यास 2 मीटर है। मिसाइल का वजन 50 टन है जोकि 1.5 टन तक नयूक्लियर वॉरहेड ढोने में सक्षम है। अग्नि-5, 24 गुना तेज आवाज की रफ्तार के साथ मुकाबला कर सकती है।
विज्ञापन
अग्नि-5 का पहला परीक्षण 19 अप्रैल 2012 में हुआ था, दूसरा परीक्षण 15 सितंबर 2013 और तीसरा 31 जनवरी 2015 को हुआ था। रेंज के मामले में इसका मुकाबला चीन से है जिसकी DF-31A मिसाइल की रेंज 11,200 किमी. है। वहीं पाकिस्तान की मिसाइल शाहीन की रेंज 2500 किमी. है। मुमकिन है कि अगले दो सालों में अग्नि-5 भारतीय सेना में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन
आपको बता दें कि परमाणु हथियारों के मामले में भारत लगातार खुद को विकसित कर रहा है। भारत के पास 110-120 परमाणु हथियार हैं। हालांकि पाकिस्तान के पास भारत से ज्यादा 130-140 परमाणु हथियार हैं। इस मामले में चीन ने ज्यादा परमाणु हथियार विकसित किये हैं। उसके पास 250 से ज्यादा परमाणु हथियार हैं।