फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Knesset speaker ohana said 26/11 attackers should be brought to court,

Israel: नेसेट स्पीकर बोले- 26/11 हमला करने वालों को कटघरे में लाना चाहिए, चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं ओहाना

Tue, 04 Apr 2023 05:19 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 04 Apr 2023 05:19 PM IST
सार

ओहाना ने कहा कि आतंकवादी हमले में भाग लेने वाले सभी लोगों को कटघरे में लाया जाना चाहिए। सबसे पहले, हमें हमले को रोकने की आवश्यकता है, लेकिन एक बार जब हम रोकने में सफल नहीं होते, तो सभी को न्याय के लिए लाया जाए।

विज्ञापन
Knesset speaker ohana said 26/11 attackers should be brought to court,
इजरायल के नेसेट स्पीकर अमीर ओहाना - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइली संसद नेसेट के अध्यक्ष आमिर ओहाना अपने चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। ओहाना ने मंगलवार को कहा कि मुंबई में 26/11 आतंकवादी हमला करने वाले आतंकवादियों को भेजने वालों को कटघरे में लाना चाहिए। नवंबर 2008 को नरीमन हाउस, चबाड हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए ओहाना ने कहा कि आतंक धर्म और नस्ल के बीच अंतर नहीं करता।

विज्ञापन


न्याय का इंतजार कर रहे हैं
ओहाना ने पाकिस्तान का नाम लिए बगैर निशाना साधते हुए कहा कि हमें 26/11 आतंकवादी हमले को अभी खत्म नहीं करना है। हम अभी भी इंतजार कर रहे हैं, जिन्होंने आतंकवादियों को भेजा उन्हें कटघरे लाया जाए। दक्षिण मुंबई में नरीमन हाउस पर हमले के दौरान, पाकिस्तानी आतंकवादियों ने चार आगंतुकों के अलावा रब्बी गैवरियल होल्ट्जबर्ग और उनकी पत्नी रिवका होल्ट्जबर्ग की हत्या कर दी थी। रब्बी का दो साल का बेटा मोशे को दाई सैंड्रा सैमुअल ने बचा लिया था।
विज्ञापन


चार दिनों तक चला आतंकी हमला
ओहाना ने कहा कि आतंकवादी हमले में भाग लेने वाले सभी लोगों को कटघरे में लाया जाना चाहिए। सबसे पहले, हमें हमले को रोकने की आवश्यकता है, लेकिन एक बार जब हम रोकने में सफल नहीं होते, तो सभी को न्याय के लिए लाया जाए। पाकिस्तान के 10 आतंकवादियों ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर आतंकी हमला किया, जो चार दिनों तक चला, जिसमें 166 लोग मारे गए और 300 से अधिक घायल हो गए। हालांकि, दस में से नौ आतंकवादियों को भी सुरक्षाबलों ने मार गिराया। स्पीकर ने कहा कि यहूदी सदियों से भारत में रह रहे हैं। उन्होंने कभी घृणा या यहूदी-विरोधी का अनुभव नहीं किया, जो बहुत ही अनोखा है। उन्होंने मुंबई में केसेट एलियाहू सिनेगॉग का भी दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed