फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kisan Sansad : Enthusiasm started to fade at Jantar Mantar, now agitators are getting bored with speech

किसान संसद: जंतर मंतर पर फीका पड़ने लगा उत्साह, अब भाषण से भी उब रहे आंदोलनकारी

Sun, 25 Jul 2021 07:37 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 25 Jul 2021 07:37 PM IST
सार

लंबी तैयारी के साथ जंतर मंतर पर सजी किसान संसद में रोज नए ढंग से प्रदर्शन व आयोजन हो रहा है, लेकिन उत्साह में कमी नजर आ रही है। किसान दूरी बना रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Kisan Sansad : Enthusiasm started to fade at Jantar Mantar, now agitators are getting bored with speech
kisan sansad - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जंतर मंतर पर सजी किसान संसद में अब आंदोलनकारियों किसानों का उत्साह कम होने लगा हैं। धीरे धीरे किसान अब प्रदर्शन से दूरी बनाते हुए नजर आ रहे है। जबकि वे प्रदर्शन स्थल होने वाले भाषणों से उब रहे हैं। हालांकि किसान संगठन अपने इस अनोखे प्रदर्शन में रोज नए प्रयोग करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इसी सिलसिले में किसान सोमवार को महिला संसद का भी आयोजन करने जा रहे है।

विज्ञापन


रोज 200 नए किसान शामिल हो रहे
दरअसल, किसान संंगठनों ने तय है कि किसान संसद में वे रोज नए किसानों को अपने क्षेत्र की कृषि संबंधी समस्याओं को रखने मौका देंगे। इसलिए हर दिन 200 नए किसान अलग-अलग हिस्सों से इस प्रदर्शन में शामिल होने जुट रहे हैं। वही इसका नेतृत्व हर दिन अलग अलग किसान नेता कर रहे हैं। किसान संगठनों के इस फार्मूले की वजह से हर दिन नए चेहरे धरना स्थल पर नजर आ रहे हैं। इसकी वजह से इन किसानों के बीच में आपसी तालमेल और एकजुटता नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन


नाम न छापने के अनुरोध पर एक किसान नेता ने कहा कि किसान संगठनों के इस फार्मूले  की वजह से ही आंदोलन में आक्रामकता नहीं दिखाई दे रही है। हर दिन अलग अलग लोग आते हैं और अपनी मांग रखकर निकल जाते हैं। वहीं सुबह से शाम तक का समय भी लोगों के लिए बहुत कम पड़ रहा है इस दौरान वे कार्यक्रम में अपनी बात रखते हैं वैसे ही प्रदर्शन खत्म हो जाता है। इसलिए भी लोगों का उत्साह कम है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जैसे भाषणों से बोर रहे हैं किसान
जब से जंतर मंतर किसान संसद शुरू हुई है तब से किसान केवल नए कृषि कानूनों की खामियां गिनाने ओर केंद्र सरकार को कोसने का काम रहे हैं। जिस भी किसान को किसान संसद में बोलने का अवसर मिलता है वो नए कानूनों की खामियां निकालने लग जाता है। इससे संसद शामिल होने आए किसान बोर हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि दिन में एक से विषयों पर एक ही तरह के भाषणों से प्रदर्शन स्थल पर बोरियत बढ़ सी गई है। दूसरी तरफ जंतर मंतर प्रदर्शन स्थल भी बहुत छोटा है और यहां सुरक्षा के इंतजाम भी बॉर्डर से ज्यादा है जिसके कारण किसान कही इधर उधर भी नहीं जा सकते हैं।  


सोमवार को महिलाओं के हाथ होगी किसान संसद की कमान
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 26 जुलाई और 9 अगस्त को जंतर मंतर पर 'महिला संसद' चलेगी। हमारी सभी विपक्षी दलों से भी गुजारिश की है कि संसद से वॉक आउट ना करके वहां जनता की आवाज को उठाएं। चाहे किसान आंदोलन का मुद्दा हो या जनता के अन्य कोई मुद्दे। विपक्ष सत्ता पक्ष का मजबूती से विरोध कर रहा है। जो नेता किसानों की बात नहीं करेंगे, वे जब अपने क्षेत्र में जाएंगे तो किसान और वहां की जनता उनका विरोध करेगी। अगर हमारी और जनता की आवाज नहीं उठाई गई तो विपक्ष का भी विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed