फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiren Rijiju accused West Bengal CM Mamata Banerjee of inciting violence News In Hindi

Waqf Law: नए वक्फ कानून पर टीएमसी बनाम केंद्र, रिजिजू बोले– प्रदर्शन के लिए लोगों को उकसा रही सीएम ममता

Tue, 15 Apr 2025 04:08 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 15 Apr 2025 04:08 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में नए वक्फ कानून को लेकर भड़की हिंसा मामले में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने सीएम ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी लोगों को नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए उकसा रही हैं।

विज्ञापन
Kiren Rijiju accused West Bengal CM Mamata Banerjee of inciting violence News In Hindi
किरेन रिजिजू। - फोटो : PTI

विस्तार

नए वक्फ कानून को लेकर केंद्र सरकार और पश्चिम बंगाल सरकार अब आमने सामने है। जहां केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी लोगों को नए वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए उकसा रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कह रही हैं कि यह कानून राज्य में लागू नहीं किया जाएगा।राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत के दौरान रिजिजू ने कहा कि ममता बनर्जी कैसे कह सकती हैं कि वह संसद द्वारा पारित कानून को लागू नहीं करेंगी? वह एक संवैधानिक पद पर हैं और उन्हें संविधान का पालन करना चाहिए।

विज्ञापन

ममता पर रिजिजू का आरोप
किरेन रिजिजू ने आगे आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का यह रवैया सीधे तौर पर हिंसा को बढ़ावा देने वाला है। उन्होंने कहा कि जब आप लोगों से विरोध करने के लिए कहती हैं और संसद द्वारा बनाए गए कानून को न मानने की बात करती हैं, तो आप अप्रत्यक्ष रूप से हिंसा को जन्म दे रही हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- MHA: वक्फ कानून के खिलाफ बंगाल में हुई हिंसा में बांग्लादेशी उपद्रवियों का हाथ! प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि केंद्रीय मंत्री रिजिजू का यह बयान ऐसे समय आया है जब पश्चिम बंगाल के कई जिलों, खासकर मुर्शिदाबाद और दक्षिण 24 परगना के भांगर इलाके में वक्फ कानून को लेकर हिंसक घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में कई लोग घायल हुए हैं और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।


क्या कहा था सीएम ममता ने, एक नजर
बीते दिनों बढ़ते हिंसा को देखते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वक्फ कानून को लेकर हो रहे हिंसा पर अपना रूख साफ किया था। उन्होंने कहा था कि नया वक्फ कानून पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया जाएगा। उन्होंने ये भी कहा था कि यह कानून केंद्र सरकार ने बनाया है, हम नहीं। इसलिए इस पर जवाब भी केंद्र से ही मांगा जाना चाहिए।



ये भी पढ़ें:- Bihar Election 2025 : राहुल-खरगे से मुलाकात के बाद तेजस्वी यादव ने क्या कहा, किस सवाल को टाल दिया?

वक्फ कानून पर केंद्र और बंगाल आमने-सामने
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हाल ही में वक्फ अधिनियम में संशोधन किया है, जिसको लेकर देशभर की सियासत में गर्माहट है। विपक्षी दल और कुछ लोगों द्वारा इस कानून का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। बंगाल में तो इस कानून के विरोध में कई स्थानों पर भीषण हिंसा भी देखने को मिली है। स्थिति अब ये है कि अब यह मामला केंद्र और बंगाल सरकार के बीच टकराव का रूप लेता जा रहा है। साथ ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी अपने चरम पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed