फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kiki challenge is a new trouble for Indian Police, cops sending out worried tweets

भारत में चढ़ रहा है 'कीकी चैलेंज' का बुखार, पंजाब के बाद अब यूपी पुलिस भी परेशान

Tue, 31 Jul 2018 09:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jul 2018 09:39 AM IST
विज्ञापन
Kiki challenge is a new trouble for Indian Police, cops sending out worried tweets

दुनियाभर में लोगों पर कीकी चैलेंज का बुखार चढ़ा हुआ है। चाहे कोई बच्चा हो या बड़ा हर कोई इस चैलेंज को पूरा करना चाहता है। लेकिन ये चैलेंज बहुत ही खतरनाक है। इससे अब भारतीय पुलिस भी परेशान हो गई है। वह लोगों को ट्वीट कर चेतावनी दे रही है।  हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस और पंजाब पुलिस ने भी ट्वीट कर परामर्श दिए हैं।

विज्ञापन


क्या है 'कीकी चैलेंज'

'कीकी चैलेंज' एक कैनेडियन रैप सिंगर का गाना है। इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 8.2 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। चैलेंज को पूरा करने के लिए गाड़ी में एक आदमी बैठा होता है जो कि गाड़ी चलाने के साथ ही वीडियो भी बनाता है। वहीं गाड़ी का आगे का एक दरवाजा खुला होता है जिसके बाहर एक अन्य व्यक्ति चलती हुई गाड़ी की ओर देखकर सड़क पर डांस करता है।
विज्ञापन


साथ में यह गाना भी बज रहा होता है। कीकी.. डू यू लव मी। उसकी वीडियो गाड़ी चलाने वाला ही बनाता है। यह एक खतरनाक चैलेंज है क्योंकि इससे बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बढ़ सकता है। इसे केवल युवा ही नहीं बल्कि छोटे बच्चे भी करने में लगे हैं। चैलेंज पूरा करने के बाद बाहर नाचने वाले व्यक्ति को कूदकर चलती गाड़ी में अंदर बैठना होता है। तभी इस चैलेंज को पूरा माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता भी कर रहे चैलेंज एक्सेप्ट

इस चैलेंज को पूरा करने में कई मशहूर बॉलीवुड सितारे भी लगे हैं। हाल ही में नूरा फतेह और वरुण शर्मा की वीडियो भी वायरल हुई है। जिसमें वह इस चैलेंज को पूरा करने में लगे हैं। इससे जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और लोगों को इस ओर खींच रहे हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया ट्वीट

Kiki challenge is a new trouble for Indian Police, cops sending out worried tweets

इस चैलेंज पर चिंता व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को एक ट्वीट भी किया। जिसमें लिखा था, 'प्रिय माता-पिता, चाहे कीकी आपके बच्चे से प्यार करे या न करे, हमें यकीन है कि आप करते हैं। तो अपने बच्चों द्वारा उनके जीवन की हर चुनौती में खड़े रहे सिवाय कीकी चैलेंज के।' इसी तरह के संदेश चंडीगढ़ और मुंबई पुलिस ने भी दिए हैं। इस चैलेंज के खतरों से लोगों को बचाने के लिए अमेरिका, मलेशिया, स्पेन और यूएई की पुलिस ने भी लोगों को सतर्क किया है। यह गाना 31 साल के संगीतकार ड्रेक ने लिखा है।

 


कई लोगों के लिए बना खतरा

ये चैलेंज अभी तक कई लोगों के लिए खतरा बना चुका है। इससे सड़क दुर्घटना का खतरा तो बना ही रहता है। लेकिन इससे केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के अन्य देशों में रहने वाले लोग भी दुर्घटना का शिकार हुए हैं। कई वीडियो तो सोशल मीडिया पर ऐसे भी वायरल हुए हैं जिनमें लोग इस चैलेंज को करते करते सड़क पर गिर जाते हैं या गाड़ी में बैठने के दौरान गिर जाते हैं। साथ ही इस चैलेंज ने कई लोगों की जान भी ले ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed