फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   khushkhabar: supreme court decision on aadhar card and other news for you

खुशखबर: आधार कार्ड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के साथ आपके मतलब की और भी खबरें

Wed, 26 Sep 2018 10:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 26 Sep 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
khushkhabar: supreme court decision on aadhar card and other news for you

सुप्रीम कोर्ट ने आम आदमी के अधिकार यानी आधार और उसकी लिंकिंग से जुड़ा बड़ा फैसला सुनाया है जो लोगों के लिए खुशबरी भी लाया है। कोर्ट ने आधार की संवैधानिक वैधता बरकरार रखी है। लेकिन ऐसे कई काम हैं जो अब आधार की वजह से नहीं रुकेंगे। जैसे सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब कोई भी कंपनी या प्राइवेट फर्म आपसे आपका आधार नहीं मांग सकती है। 

विज्ञापन


इसके साथ ही आपको मोबाइल फोन से भी आधार लिंक कराने की जरूरत नहीं होगी। और तो और अब ये आधार स्कूल एडमिशन से लेकर जेईई, कैट, नेट जैसी परीक्षाओं में भी आधार का किसी तरह का कोई अड़ंगा नहीं होगा।

विज्ञापन

बेटियों को अब मिलेगा ज्यादा फायदा

khushkhabar: supreme court decision on aadhar card and other news for you

बेटियों को अब मिलेगा ज्यादा फायदा

अब अगर आपकी बेटी है तो खुश हो जाइए क्योंकि अब सरकार के इस फैसले से उन्हें और ज्यादा फायदा मिलने वाला है। बेटियों के जन्म से शादी तक आपकी हर कदम पर मदद करने वाली नंदा गौरा कन्या धन योजना को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल सरकार अब नंदा गौरा कन्या धन योजना में गांव और शहर का एक ही मानक करने जा रही है। 

सरकार ने 96 हजार सालाना आय पर इस योजना का लाभ देने की तैयारी कर ली है। अभी सालाना आय का मानक कम होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच खुशखबरी

khushkhabar: supreme court decision on aadhar card and other news for you

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के बीच खुशखबरी

हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और चंडीगढ़ समेत उत्तर भारत के आधा दर्जन राज्य अपने यहां पेट्रोल व डीजल की एक समान दरें करने पर सहमत हो गए हैैं। 

इसके लिए सभी छह राज्य अपने-अपने प्रदेश में वैट की दरें कम करेंगे, ताकि पेट्रोल व डीजल के दाम कम हो सकें। इसका फायदा यह होगा कि किसी भी प्रदेश में टैक्स की चोरी नहीं होगी तथा लोगों को समान रूप से लाभ मिलेंगे।

विज्ञापन

लोन के लिए बैंक जाने की नहीं होगी जरूरत

khushkhabar: supreme court decision on aadhar card and other news for you

लोन के लिए बैंक जाने की नहीं होगी जरूरत

देश के छोटे और मध्यम वर्ग के कारोबारियों के लिए बैकों ने एक 'डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म' शुरू किया है, जहां से एक करोड़ रुपए तक का लोन बिना किसी गारंटी के लिया जा सकेगा। साथ ही लोन के लिए बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। बड़ी बात ये है कि महज 59 मिनट में लोन मंजूर हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने हाल में इस डिजिटल प्लेटफार्म psbloansin59minutes.com को ने लांच किया है। 

ये शायद पहला मौका है, जब सरकारी बैंक एमएसएमई सेक्टर को लोने देने के लिए साथ आए हैं। इसमें सिडबी और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, इंडियन बैंक और विजया बैंक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed