फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   khushkhabar about diwali bonus signature bridge businesses loan and india Pakistan

खुशखबर: यूपी के 15 लाख कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली वालों को भी मिला दिवाली का गिफ्ट

Sat, 03 Nov 2018 04:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Nov 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
khushkhabar about diwali bonus signature bridge businesses loan and india Pakistan
good news - फोटो : Amar Ujala
यूपी के 15 लाख कर्मियों के लिए खुशखबरी, सीएम योगी ने दिया दिवाली 'गिफ्ट' 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश सरकार के करीब 15 लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले ही त्योहार का गिफ्ट मिलने का रास्ता साफ हो गया है। प्रदेश सरकार की तरफ से कर्मचारियों के लिए डीए में बढ़ोतरी और बोनस का एलान किया है। इसका फायदा 15 लाख अधिकारियों और कर्मचारियों को 2 प्रतिशत बढ़े हुए महंगाई भत्ते के रूप में मिलेगा। इसके अलावा 14 लाख से ज्यादा अराजपत्रित कर्मचारियों को 7 हजार रुपये का बोनस दिवाली से पहले दिया जाएगा। 

कर्मचारियों के डीए और बोनस से जुड़ा मामला कई बार मीडिया में आने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार रात को अफसरों को तलब कर तत्काल बोनस और डीए देने का आदेश दिया। इसके बाद अफसरों ने आधी रात को प्रस्ताव तैयार कर सीएम से अनुमोदन लिया। बोनस के रूप में कर्मचारियों को 6908 रुपये मिलेंगे, लेकिन नकद 1727 रुपये ही मिलेंगे।
विज्ञापन

दिल्ली वालों के लिए सिग्नेचर ब्रिज बनकर तैयार, अब घंटों का सफर होगा मिनटों में 

उत्तर पूर्वी दिल्ली और वजीराबाद के बीच आवाजाही आसान होने जा रही है। 11 साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दिल्ली का सिग्नेचर ब्रिज तैयार है। इस ब्रिज को दिल्ली वालों के लिए दिवाली का तोहफा बताया जा रहा है। ये पुल वजीराबाद रोड को करनाल बाईपास से जोड़ेगा। इससे न सिर्फ उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि कश्मीरी गेट से लोनी, सोनीपत, सहारनपुर, बागपत जैसे यूपी के शहरों में जाने वाले ट्रैफिक को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।

कारोबारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 59 मिनट में आसानी से मिलेगा 1 करोड़ का लोन

अगर आप अपना खुद का कारोबार शुरू करने की सोच रहे हैं तो केवल एक घंटे में आसानी से लोन मिल सकेगा। देश में दूसरा सबसे ज्यादा रोजगार देने वाले सूक्ष्म, लघु और मझोले उद्यमों को बढ़ावा देने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई नए कदमों की घोषणा की है। इसके तहत अब 59 मिनट में एक करोड़ रुपए तक का लोन हासिल किया जा सकता है। इस लोन को लेने के लिए सारा प्रोसेस ऑनलाइन होगा। आवेदक को बैंक के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस योजना के तहत 21 सरकारी बैंकों से लोन मिलेगा और खास बात ये है कि इसके लिए कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी।
विज्ञापन

मुशायरे में भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का विश्व रिकॉर्ड

भारत ने मुशायरे में भी पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। दरअसल विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए दादरी में 'ए वतन तेरे लिए' नाम से सबसे बड़े कवि सम्मेलन मुशायरे का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन- मुशायरे में 702 कवियों और शायरों ने हिस्सा लिया। 28 अक्टूबर से शुरू हुआ कार्यक्रम 102 घंटे तक चला।

इस मौके पर श्रीलंका के मशहूर क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी दादरी पहुंचे। बता दें कि मुशायरा कवि सम्मेलन में पाकिस्तान ने विश्व रिकॉर्ड बनाया था। पाकिस्तान ने 60 घंटे मुशायरा कर ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था। लेकिन 102 घंटे के मुशायरे के साथ भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed