फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khalistanis attack Indian High Commission in london take down Tricolor India summons British diplomat in Delhi

भारतीय उच्चायोग पर हमला: लंदन में खालिस्तानियों ने तिरंगे का किया अपमान, भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त तलब

Mon, 20 Mar 2023 07:43 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 20 Mar 2023 07:43 AM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने कहा कि घटना के दौरान ब्रिटिश सुरक्षा पूरी तरह से नदारद थी। सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति के लिए स्पष्टीकरण जरूरी है। इस दौरान इन तत्वों को उच्चायोग परिसर में प्रवेश करने की अनुमति को लेकर भी जवाब मांगा गया। इस तरह की घटना को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन
Khalistanis attack Indian High Commission in london take down Tricolor India summons British diplomat in Delhi
Indian High Commission Attack - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत में 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के बीच ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर हमला किए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि लंदन स्थित उच्चायोग को खालिस्तान समर्थकों ने निशाना बनाया है। इस दौरान तिरंगे का अपमान किया गया और परिसर में तोड़फोड़ भी की गई। इस घटना के बाद भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जाता है कि घटना के समय भारतीय उच्चायोग के बाहर सुरक्षा व्यवस्था नगण्य थी जिसके कारण हमलावर घटना को आसानी से अंजाम दे सके। हमलावरों की संख्या करीब 80 बताई जा रही है।
विज्ञापन


घटना से नाराज भारत ने ब्रिटिश उच्चायुक्त को तलब किया, हालांकि उच्चायुक्त एलेक्स एलिस के दिल्ली से बाहर होने के कारण उच्चायोग के उप प्रमुख विदेश मंत्रालय पहुंचे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि विदेश मंत्रालय ने घटना को लेकर ब्रिटेन के राजनयिक को कड़ा संदेश दिया। ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने कहा, मैं लंदन में भारतीय उच्चायोग के लोगों और परिसरों के खिलाफ आज के शर्मनाक कृत्य की निंदा करता हूं। यह अस्वीकार्य है। 
विज्ञापन

 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, लंदन में उच्चायोग में प्रदर्शनकारियों के भारतीय तिरंगे को उतारने की घटना के संबंध में सरकार ने दिल्ली में ब्रिटेन के राजनयिकों को तलब किया है। लंदन में भारतीय उच्चायोग के खिलाफ अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों की ओर से की गई कार्रवाई पर भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। भारत ने इसका विरोध दर्ज कराने के लिए रविवार देर शाम ब्रिटेन के वरिष्ठतम राजनयिक को तलब किया।

भारतीय अधिकारी ने उपद्रवियों से छीना तिरंगा
भारतीय उच्चायोग पर हमले में टूटी हुई खिड़कियों और भारत भवन की इमारत पर चढ़ने वाले लोगों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही हैं। घटनास्थल के वीडियो में एक भारतीय अधिकारी उच्चायोग की पहली मंजिल की खिड़की से एक प्रदर्शनकारी से भारतीय ध्वज छीनकर अपने कब्जे में लेता दिख रहा है, जबकि प्रदर्शनकारी खालिस्तान का झंडा लहराते हुए कगार से लटका हुआ था। स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने कहा कि उसे इलाके में हुई घटना की जानकारी है लेकिन उसने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

भारत ने दिल्ली में ब्रिटेन के राजनयिक को तलब कर भारतीय उच्चायोग से ब्रिटिश सुरक्षाकर्मियों की पूर्ण अनुपस्थिति पर स्पष्टीकरण मांगा है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, वियना समझौते के तहत ब्रिटिश सरकार के बुनियादी दायित्वों के संबंध में उन्हें याद दिलाया गया है। इसमें कहा गया कि ब्रिटेन में भारतीय राजनयिक परिसरों और कर्मियों की सुरक्षा के प्रति ब्रिटिश सरकार की उदासीनता अस्वीकार्य है। यह उम्मीद की जाती है कि ब्रिटिश सरकार घटना में शामिल हर व्यक्ति की पहचान, गिरफ्तारी और मुकदमा चलाने के लिए तत्काल कदम उठाएगी।


अमृतपाल के 112 समर्थक हिरासत में
गौरतलब है कि पंजाब पुलिस खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने अब तक अमृतपाल के गिरोह के 112 समर्थकों को हिरासत में लिया है। इनमें से 34 समर्थकों को रविवार को और 78 को शनिवार को हिरासत में लिया गया। अमृतपाल के खिलाफ कुल तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं। साथ ही पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed