फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Khalistan supporter Amritpal Singh threatened Union Home Minister Amit Shah

Big News: खालिस्तानी समर्थक की शाह को धमकी, इंदिरा जैसा होगा हाल, पढ़ें अन्य बड़ी खबरें

Tue, 21 Feb 2023 06:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 06:43 AM IST
सार

1984 में इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को पंजाब के मोगा जिले के बुधसिंह वाला गांव में दिवंगत पंजाबी गायक दीप सिद्धू की बरसी के कार्यक्रम में शामिल अमृतपाल ने यह धमकी दी।

विज्ञापन
Khalistan supporter Amritpal Singh threatened Union Home Minister Amit Shah
खालिस्तान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धमकी दी है। खुद को सिख उपदेशक बताने वाले अमृतपाल ने कहा है कि शाह का हाल भी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसा होगा। 1984 में इंदिरा गांधी की उनके अंगरक्षकों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को पंजाब के मोगा जिले के बुधसिंह वाला गांव में दिवंगत पंजाबी गायक दीप सिद्धू की बरसी के कार्यक्रम में शामिल अमृतपाल ने यह धमकी दी। शाह ने कुछ दिन पहले कहा था कि पंजाब में खालिस्तान समर्थकों पर हमारी कड़ी नजर है। 
विज्ञापन

 
नितिन दीप सीबीआई में संयुक्त निदेशक नियुक्त
नई दिल्ली। भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी नितिन दीप ब्लागन को सोमवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) का संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया। कार्मिक मंत्रालय के मुताबिक, ब्लागन 2003 बैच के राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। इस पद पर वह 8 अक्तूबर, 2024 तक रहेंगे। 
विज्ञापन

 
कैबिनेट सचिव के नेतृत्व में समिति करेगी मिशन कर्मयोगी की निगरानी
नई दिल्ली। कैबिनेट सचिव राजीव गाबा सरकारी कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए मिशन कर्मयोगी कार्यक्रम की निगरानी को गठित एक शीर्ष समिति का नेतृत्व करेंगे। समिति में प्रधानमंत्री कार्यालय से एक वरिष्ठ अधिकारी और सात सचिव भी शामिल होंगे। सीएससीयू में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), सचिव (समन्वय), कैबिनेट सचिवालय, डीओपीटी सचिव, गृह सचिव, व्यय सचिव, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन सचिव, उच्च शिक्षा सचिव व राजस्व सचिव सदस्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे पश्चिमी नौसेना कमांडर
नई दिल्ली। वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी को मुंबई में नौसेना के स्वॉर्ड आर्म वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर के नए फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ के रूप में नियुक्त किया गया है। एडमिरल त्रिपाठी अभी दिल्ली में नौसेना मुख्यालय में कार्मिक प्रमुख हैं। वह एक मार्च को पदभार संभालेंगे। 

300 करोड़ के करुवन्नूर बैंक घोटाले में ईडी के सामने पेश हुआ पहला शिकायतकर्ता
त्रिशूर। 300 करोड़ रुपये के करुवन्नूर बैंक घोटाले मामले में शिकायतकर्ता एमवी सुरेश सोमवार को सबूतों के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए।
सुरेश की शिकायत के मुताबिक केरल के त्रिशूर जिले में सत्ताधारी सीपीआई-एम करुवन्नूर सहकारी बैंक संचालित करता है। सुरेश खुद बैंक की एक एक्सटेंशन इकाई के प्रबंधक थे। जनवरी, 2019 में जब उन्होंने बैंक के उच्च पदाधिकारियों की तरफ से जमाकर्ताओं के धन के दुरपयोग देखा, तो शिकायत दर्ज कराई। लेकिन, शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद उन्हें बैंक की नौकरी से निलंबित कर दिया गया। यहां तक कि उनके खिलाफ ही केस दर्ज करा दिए गए। अगस्त 2020 में उन्हें बर्खास्त कर दिया गया और साथ ही उन्हें सीपीआई-एम से निकाल दिया। सुरेश बाद में भाजपा से जुड़ गए। 

भवन निर्माण योजनाओं में अनिवार्य हो डिजिटल कनेक्टिविटी ढांचा ः ट्राई
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने भवन निर्माण योजनाओं में डिजिटल कनेक्टिविटी  ढांचा जरूरी करने की सिफारिश की है।
दूरसंचार नियामक ने सोमवार को सरकार को इमारतों, इनकी देखभाल व समय-समय पर बदलाव के दौरान डिजिटल कनेक्टिविटी ढांचे को अनिवार्य करने का सुझाव देते हुए कहा, इसके लिए रियल एस्टेट कानून (रेरा) के तहत प्रावधान होना चाहिए। अपनी सिफारिशों में ट्राई ने इमारतों या रियल एस्टेट परियोजनाओं मे किसी विशेष दूरसंचार सेवाप्रदाता का एकाधिकार रोकने के लिए कदम उठाने की भी सिफारिश की है। 

डिजिटल समावेशन के लिए परामर्श पत्र जल्द
ट्राई ने कहा कि वह डिजिटल समावेशन को और मजबूत करने के लिए जल्द परामर्श पत्र लाएगा। इसमें संपर्क उपकरणों और साक्षरता के तीन प्रमुख पहलुओं पर जोर रहेगा। 
 
भारत ने नेपाल को सौंपीं किडनी डायलिसिस की 20 मशीनें
काठमांडो। नेपाल में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे के विकास में मदद के लक्ष्य से भारत ने नेपाल सरकार को 20 किडनी डायलिसिस मशीनें दीं। भारत द्वारा नेपाल को दी जाने वाली ऐसी 200 मशीनों में से पहली खेप के तहत सोमवार को 20 मशीनें दी गईं। नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भारत सरकार और भारत की जनता की ओर से काठमांडो में एक समारोह के दौरान देश के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्री पदम गिरि को मशीनें सौंपीं। 


भारत के साथ ऊर्जा क्षेत्र में हमारी कई योजनाएं : सऊदी ऊर्जा मंत्री
रियाद। सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुलअजीज बिन सलमान ने सोमवार को कहा कि भारत के साथ घनिष्ठ समन्वय को लेकर सऊदी अरब की ऊर्जा क्षेत्र में कई योजनाएँ हैं और ये जल्द ही सामने आएंगी। उन्होंने यह बात रियाद में 1,500 से ज्यादा मीडिया पेशेवरों और अरब तथा विदेशी उद्योगपतियों के साथ चुनौतियों व अवसरों पर चर्चा के दौरान एक बातचीत में कही। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed