{"_id":"5f7a38b38ebc3eefba412540","slug":"khadi-indias-showroom-at-connaught-place-on-gandhi-jayanti-grossed-1-02-crore-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी जयंती पर खादी इंडिया के कनॉट प्लेस स्थित शोरूम ने की 1.02 करोड़ रुपये की कमाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गांधी जयंती पर खादी इंडिया के कनॉट प्लेस स्थित शोरूम ने की 1.02 करोड़ रुपये की कमाई
Mon, 05 Oct 2020 02:33 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 05 Oct 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
खादी एवं ग्रामोद्योग के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना
- फोटो : amar ujala
गांधी जयंती के दिन (दो अक्तूबर) खादी इंडिया के कनॉट प्लेस स्थित प्रमुख शोरूम ने एक करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने कहा कि कोरोना के बावजूद इस दिन खादी आउटलेट अच्छी बिक्री दर्ज करने में सफल रहा।
विज्ञापन
केवीआईसी ने कहा कि गांधी जयंती के दिन खादी की कुल बिक्री 1.02 करोड़ रुपये रही। पिछले वर्ष इसी दिन खादी की कुल बिक्री 1.27 करोड़ रुपये रही थी। केवीआईसी ने कहा कि गांधी जयंती के दिन कुल 1,633 बिल निकाले गए। एक बिल पर औसत खरीद का आंकड़ा 6,258 रुपये रहा। केवीआईसी ने कहा उस दिन लोग सुबह से खादी इंडिया के शोरूम पर लाइन लगाकर खड़े थे।
विज्ञापन
केवीआईसी ने महात्मा गांधी की 151वीं जयंती के मौके पर सभी उत्पादों पर विशेष वार्षिक 20 प्रतिशत की छूट भी शुरू की। केवीआईसी के चेयरमैन विनय कुमार सक्सेना ने कहा कि कोरोना के बावजूद बड़ी संख्या में लोग खादी की खरीद के लिए आए। यह इस बारे में प्रधानमंत्री द्वारा बार-बार की जाने वाली अपील का परिणाम है। खादी अब घर-घर की पहचान बन रही है और देश में खादी प्रशंसकों की संख्या भी बढ़ रही है।
विज्ञापन