फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ketamine was sent to USA by keeping it in spice packet, NCB caught four smugglers with three Nigerian youths

NCB: मसाले के पैकेट में अमेरिका भेजा जा रहा था केटामाइन, एनसीबी ने तीन नाईजीरियाई युवक समेत चार तस्कर पकड़े

Sun, 22 Dec 2024 02:03 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: बशु जैन Updated Sun, 22 Dec 2024 02:03 PM IST
सार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अहमदाबाद ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ किया। टीम ने दो किलो केटामाइन के साथ तीन नाइजीरियाई समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने बताया कि आरोपी कोरियर की आड़ में भारत से विदेशों में केटामाइन की तस्करी करते थे।

विज्ञापन
Ketamine was sent to USA by keeping it in spice packet, NCB caught four smugglers with three Nigerian youths
एनसीबी - फोटो : ANI

विस्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) अहमदाबाद ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स गिरोह का भंडाफोड़ किया। टीम ने दो किलो केटामाइन के साथ तीन नाइजीरियाई समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। एनसीबी ने बताया कि आरोपी कोरियर की आड़ में भारत से विदेशों में केटामाइन की तस्करी करते थे। इस केटामाइन को मसाले के पैकेट में छिपाकर अमेरिका भेजने की तैयारी थी। हालांकि जब्त किए गए ड्रग्स की कीमत की जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


एनसीबी ने बताया कि केटामाइन अमेरिका में सबसे ज्यादा महंगा ड्रग है। यह अमेरिका में प्रतिबंधित है। इसका उपयोग डेट रेप ड्रग के रूप में भी किया जाता है। एनसीबी अहमदाबाद को तीन दिसंबर को सूचना मिली कि मसालों के पैकेटों में छिपाकर दो किलोग्राम केटामाइन को कोरियर के जरिये अमेरिका भेजा जा रहा है। इसके बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने जांच शुरू की। इसमें सामने आया कि अदनान फर्नीचरवाला नामक युवक इस रैकेट में शामिल है। अदनान पहले पुणे में रहता था और बाद में अमेरिका चला गया। अमेरिका में नशीले पदार्थों की तस्करी के तीन मामलों में शामिल पाए जाने के बाद भारत भेज दिया गया था।
विज्ञापन


जांच में पता लगा कि अदनान पर एनसीबी मुंबई ने एक और मामला दर्ज किया था। इस मामले में वह वह पैरोल पर बाहर है। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में जब भी अदनान के खिलाफ कोई मामला दर्ज होता या उसकी गिरफ्तारी की कोशिश होती तो वह अपना ठिकाना बदल लेता था। हालांकि, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में कई बार उसे ट्रैक कर लिया गया। इसके बाद एनसीबी ने अदनान को आठ दिसंबर को बंगलूरू से गिरफ्तार कर लिया और केटामाइन जब्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबी को जांच में यह भी पता लगा कि जब्त किए गए केटामाइन की आपूर्ति दिल्ली के एक नाइजीरियाई सिंडिकेट ने की थी। कोरियर के जरिये इसकी तस्करी की गई थी। इसके बाद 18 दिसंबर को दिल्ली के महरौली इलाके से इमैनुएल इफानी न्वाओबियोरा उर्फ माइक को उसके दो साथियों एकलेमे अहमेफुला जोसेफ और इमैनुएल ओसाजा के साथ पकड़ा गया। एनसीबी ने बताया कि केटामाइन के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed