फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Keshav Prasad Maurya to be the next BJP state president of Uttar Pradesh

भाजपा ने यूपी समेत पांच राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष बदले

Fri, 08 Apr 2016 06:02 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Apr 2016 06:02 PM IST
विज्ञापन
Keshav Prasad Maurya to be the next BJP state president of Uttar Pradesh
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष पद के लिए केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर लगाई मुहर - फोटो : facebook

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने केशव प्रसाद मौर्य के नाम पर मुहर लगा दी है। केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के फूलपुर से सांसद और साथ ही राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले चुनावों के चलते केशव प्रसाद मौर्य के नाम का ऐलान किया गया है। भाजपा की तरफ से केशव प्रसाद मौर्य के नाम का ऐलान चुनाव समीकरण को ध्यान में रखकर भी किया गया है।

विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद के रहने वाले हैं। वर्ष 2012 में विधायक चुने गए थे। बाद में वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश के फूलपुर से सांसद चुने गए थे। भाजपा से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक केशव प्रसाद मौर्य पर दांव सोची समझी रणनीति के तहत लगाया है। केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। भाजपा ने यह निर्णय लेते समय पूर्वाचंल को भी ध्यान में रखा है। केशव को युवा और तेज-तर्रार नेताओं की सूची में रखा जाता है। केशव प्रसाद मौर्य विश्व हिंदू परिषद से भी जुड़े रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा को कनार्टक, डॉ.के लक्ष्मण को तेलंगाना का, तापिर गाओ को अरूणाचल प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। भाजपा के विश्वस्त सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन होगा, इस पर अभी निर्णय नहीं लिया गया है। भविष्य में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के चेहरे का ऐलान करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता हरीश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि 'पार्टी को उनसे बहुत उम्मीदें हैं। यह निर्णय भाजपा के जनाधार को उत्तर प्रदेश में और बढ़ाएगा। उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुतमत से सरकार बनाने जा रही है। उत्तर प्रदेश के वर्ष 2017 के चुनावों में सारी तस्वीर साफ हो जाएगी।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed