{"_id":"63a98abd2ef3bb273a6ad65b","slug":"kerala-young-woman-arrested-at-kozhikode-airport-for-smuggling-gold-four-killed-in-thrissur-car-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: कोझिकोड एयरपोर्ट पर एक करोड़ के सोने के साथ युवती गिरफ्तार, त्रिशूर में कार हादसे में चार की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: कोझिकोड एयरपोर्ट पर एक करोड़ के सोने के साथ युवती गिरफ्तार, त्रिशूर में कार हादसे में चार की मौत
Mon, 26 Dec 2022 05:30 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: गुलाम अहमद
Updated Mon, 26 Dec 2022 05:30 PM IST
सार
कोझिकोड अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दुबई से लौटी 19 वर्षीय युवती को सोने की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। तलाशी में युवती के अंडरगारमेंट्स से सोने के तीन पैकेट बरामद किए गए।
विज्ञापन
सोने की तस्करी-सड़क हादस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
केरल के कोझिकोड में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक करोड़ रुपये कीमत के करीब दो किलोग्राम सोने की तस्करी के आरोप में एक युवती को गिरफ्तार किया गया। युवती सोमवार सुबह दुबई से लौटी थी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि तलाशी के दौरान युवती के अंडरगारमेंट्स से सोने के तीन पैकेट बरामद किए गए।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि 19 वर्षीय युवती हवाईअड्डे पर सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों की नजर से बचने में सफल रही। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर जब पुलिस ने टर्मिनल के पार्किंग क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती से पूछताछ की तो पहले उसने आरोप से इनकार किया, लेकिन तलाशी के दौरान सोने के पैकेट मिले। अधिकारी ने कहा कि जब्त सोने का वजन करीब 1.88 किलोग्राम है।
विज्ञापन
कार हादसे में चार की मौत
वहीं, केरल के त्रिशूर जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। बताया गया है कि सभी पीड़ित कार में सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस दौरान एरावु क्षेत्र में एक निजी बस से उनकी कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि हादसे में जान गंवाने सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। मृतकों की पहचान विन्सेंट, मैरी, जोसेफ और थॉमस के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर हुआ, जब कार सामने से आ रही बस से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं।