{"_id":"5e2552188ebc3e4b0e4c8cae","slug":"kerala-would-not-implement-whims-and-fancies-of-rss-says-cm-pinarayi-vijayan","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिकता कानून: केरल के मुख्यमंत्री तल्ख, बोले- आरएसएस की सनक और विचार को लागू नहीं करेंगे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नागरिकता कानून: केरल के मुख्यमंत्री तल्ख, बोले- आरएसएस की सनक और विचार को लागू नहीं करेंगे
Mon, 20 Jan 2020 12:39 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:39 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नागरिकता संशोधन कानून पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केरल में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के सनक और विचारों को लागू नहीं किया जाएगा। लेकिन, हम संविधान के मूल्यों को बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
विजयन ने नागरिकता कानून के विरोध में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वाम शासित राज्य नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए), राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को कभी लागू नहीं करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कई लोगों को संदेह था जब केरल ने घोषणा की कि हम नागरिकता कानून को लागू नहीं करेंगे। हम सभी को यह समझने की आवश्यकता है कि देश के सभी कानून संविधान के अनुसार होने चाहिए। यदि कोई कानून इसके खिलाफ है तो वह लागू नहीं हो सकता
विज्ञापन
विजयन ने कहा कि हमें देश के संविधान से संबंधित मामलों को लागू करने की आवश्यक्ता है। आरएसएस की सनक और विचारों को लागू करने की नहीं है। देश भर में आंदोलन भारतीय संविधान और धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए किया गया था।