फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Two Muslim students Mohammad Jabir PK and Mohammad Basith wins online Ramayana quiz contest

Ramayana Quiz: रामायण क्विज में दो मुस्लिम छात्रों ने मारी बाजी, जीत के बाद दोनों ने कही बड़ी बात

Mon, 08 Aug 2022 12:24 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 08 Aug 2022 12:24 PM IST
सार

दोनों छात्र- मोहम्मद जाबिर पीके और मोहम्मद बसिथ एम- वैलेंचेरी स्थित केकेएचएम इस्लामिक एंड आर्ट्स कॉलेज में 8 साल के वेफी प्रोग्राम  (इस्लामिक स्टडीज) में पढ़ाई कर रहे हैं।
 

विज्ञापन
Kerala Two Muslim students  Mohammad Jabir PK and Mohammad Basith wins online Ramayana quiz contest
केरल के मुस्लिम छात्रों ने जीती रामायण क्विज - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के मलप्पुरम के दो मुस्लिम छात्रों ने रामायण क्विज जीतकर देश के लोगों को हैरान कर दिया है।मीडिया में दोनों की जीत चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ने केरल प्रकाशक डीसी बुक्स द्वारा आयोजित राज्यव्यापी ऑनलाइन रामायण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता जीती है। इस क्विज में 1000 से अधिक लोगों ने भाग लिया था। दोनों वालेंचेरी के केकेएचएम इस्लामिक एंड आर्ट्स कॉलेज में वेफी कोर्स (इस्लामिक स्टडीज) के छात्र हैं। द वेफी इस्लामिक स्टडीज में 8 साल का प्रोग्राम है जो पोस्ट-ग्रेजुएशन स्तर तक जाता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम में तीन साल का विश्वविद्यालय डिग्री पाठ्यक्रम भी शामिल है। विजेता मोहम्मद  जाबिर ने कहा कि उन्हें डीसी बुक्स के टेलीग्राम समूह के माध्यम से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के बारे में पता चला और इसके लिए खुद को पंजीकृत किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रश्नोत्तरी के संबंध में कोई विस्तृत तैयारी नहीं थी।

विज्ञापन


देश के सभी लोगों को पढ़ना चाहिए रामायण-महाभारत: विजेता छात्र
विजेता छात्रों ने कहा कि देश के सभी नागरिकों को रामायण और महाभारत महाकाव्यों को पढ़ना और सीखना चाहिए क्योंकि वे देश की संस्कृति, परंपरा और इतिहास का हिस्सा हैं। मेरा मानना है कि इन ग्रंथों को सीखना और समझना हम सभी की जिम्मेदारी है। विजेता छात्रों ने कहा कि हालांकि वे बचपन से महाकाव्य के बारे में जानते थे, उन्होंने वाफी कोर्स में शामिल होने के बाद रामायण और हिंदू धर्म के बारे में गहराई से अध्ययन किया।
विज्ञापन


रामायण से लेनी चाहिए प्रेरणा: विजेता छात्र
22 वर्षीय छात्र ने कहा कि राम को अपने पिता दशरथ से किए गए वादे को पूरा करने के लिए अपने राज्य का भी त्याग करना पड़ा। सत्ता के लिए अंतहीन संघर्षों के दौर में रहते हुए, हमें राम जैसे पात्रों और रामायण जैसे महाकाव्यों के संदेश से प्रेरणा लेनी चाहिए। विजेता छात्रों ने कहा कि गहराई से पढ़ाई अन्य धर्मों और इन समुदायों के लोगों को अधिक समझने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी धर्म नफरत को बढ़ावा नहीं देता बल्कि केवल शांति और सद्भाव का प्रचार करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed