{"_id":"643cddc803bdacfac30510d0","slug":"kerala-train-fire-case-accused-shahrukh-saifi-imposed-with-uapa-act-terrorism-sit-kills-four-people-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Train Fire: कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड के आरोपी शाहरुख पर लगा UAPA एक्ट, हो सकती है उम्रकैद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Train Fire: कोझिकोड ट्रेन अग्निकांड के आरोपी शाहरुख पर लगा UAPA एक्ट, हो सकती है उम्रकैद
Mon, 17 Apr 2023 12:28 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 17 Apr 2023 12:28 PM IST
सार
शाहरुख ने अलप्पुझा-कन्नूर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी थी, जिससे ट्रेन में सफर कर रहे चार लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक नवजात बच्चा भी शामिल था।
विज्ञापन
शाहरुख सैफी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केरल के कोझिकोड में हुए रेल अग्निकांड के आरोपी शाहरुख सैफी पर UAPA एक्ट लगाया गया है। शाहरुख सैफी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया था। आरोप है कि शाहरुख ने अलप्पुझा-कन्नूर के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी थी, जिससे ट्रेन में सफर कर रहे चार लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में एक नवजात बच्चा भी शामिल था।
विज्ञापन
आतंकी एंगल से होगी जांच
शाहरुख सैफी पर यूएपीए एक्ट की धारा 16 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यूएपीए (Unlawful Activities Prevention Act) यानी गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम का मुख्य उद्देश्य आतंकी गतिविधियों की रोकथाम है। पुलिस और जांच एजेंसियां इस कानून के तहत ऐसे आतंकियों, अपराधियों को चिन्हित करती हैं, जो आतंकी गतिविधियों में शामिल होते हैं। आरोपी के खिलाफ यूएपीए एक्ट की धारा 16 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दोषी पाए जाने पर पांच साल से लेकर उम्रकैद तक की सजा हो सकती है।
विज्ञापन
क्या है मामला
बीती दो अप्रैल की रात अलप्पुझा-कन्नूर एक्सप्रेस में शाहरुख सैफी ने यात्रियों पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया था। इसमें नौ लोग झुलस गए थे, जिनमें से चार की मौत हो गई थी। एक महिला, शिशु और एक पुरुष का शव एलाथुर रेलवे स्टेशन के पास पटरियों से बरामद हुआ था। पुलिस का मानना है कि ट्रेन में आग लगने के बाद इन लोगों ने खुद को बचाने के लिए ट्रेन से छलांग लगाई होगी, जो उनकी मौत का कारण बनी। मामले की जांच के लिए केरल पुलिस ने एक विशेष जांच दल का गठन किया है। पुलिस ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी से आरोपी शाहरुख सैफी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए भी इस मामले की जांच की निगरानी कर रही है। एनआईए इस मामले की जांच अपने हाथ में ले सकती है। ऐसी आशंका है कि शाहरुख किसी कट्टरपंथी संगठन के संपर्क में हो सकता है और उसी से प्रभावित होकर उसने इस अग्निकांड को अंजाम दिया।