{"_id":"5f846e0f6b0def5c7759b796","slug":"kerala-to-open-for-tourists-with-adherence-to-covid19-guidelines","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल घूमने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा राज्य","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल घूमने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी, पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा राज्य
Mon, 12 Oct 2020 08:27 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 12 Oct 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
केरल का एक दृश्य
- फोटो : पिक्साबे
लॉकडाउन के दौरान घर में बैठे-बैठे परेशान हो चुके घूमने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर है। अपने खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों और बीच के लिए मशहूर केरल में फिर से पर्यटन शुरू होने जा रहा है। राज्य के पर्यटन मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि चरणबद्ध तरीके से चुनिंदा पर्यटन स्थलों को खोला जाएगा।
विज्ञापन
राज्य के पर्यटन मंत्री कडकम्पल्ली सुरेंद्रन ने कहा कि कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए राज्य में चरणबद्ध तरीके से पर्यटन स्थलों को शुरू किया जाएगा। हाउसबोट और अन्य पर्यटक नावों को संचालन की अनुमति दे दी गई है। एक नवंबर से लोगों को बीच पर भी घूमने की अनुमति दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Selected tourist destinations will be open in the state phase wise with adherence to #COVID19 guidelines. Houseboats & other tourist boats are allowed to operate. Beaches will be accessible to the public from November 1: Kerala Tourism Minister Kadakampally Surendran (File pic) pic.twitter.com/3fwhxSjfuv
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 12, 2020
बता दें कि केरल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,930 नए मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,93,132 हो गई। राज्य में कोविड-19 के 22 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही मृतकों की संख्या 1,025 पर पहुंच गई। संक्रमण के नए मामलों में 195 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
