फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala: temple can arrange festival, tdb took decision

केरल के मंदिरों में अब हो सकेंगे उत्सव, कोरोना के कारण लगी रोक में ढील

Wed, 30 Dec 2020 06:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 30 Dec 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
kerala: temple can arrange festival, tdb took decision
रंगनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला
केरल में लोक कलाकार अब राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि राज्य सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण राज्य के मंदिरों में उत्सव के आयोजन पर लगाई गई पाबंदी में अब ढील देने का फैसला किया है।
विज्ञापन


राज्य के देवस्वओम मंत्री कडाकमपल्ली सुरेंद्रन ने बताया कि त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड यानी टीडीबी द्वारा प्रबंधित मंदिरों में उत्सवों में पाबंदी को लेकर ढील दी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें, मंदिरों के प्रबंधन के लिए टीडीबी केरल में सर्वोच्च संस्था है और इसके अंतर्गत 1200 से ज्यादा मंदिर आते हैं ।

मंत्री ने बताया कि कोविड-19 संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए मंदिर में कला की प्रस्तुति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि संबंधित स्थानीय पुलिस की अनुमति लेकर और कोविड-19 संबंधी निर्देशों के साथ मंदिरों में लोककला की प्रस्तुति की जा सकती है। मंत्री ने कहा कि कलाकारों के विभिन्न संगठनों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर यह फैसला किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, कोरोना के कारण देशभर के साथ ही केरल के मंदिरों में भी रोक लगाई गई थी, लेकिन लाॅकडाउन हटने के बाद से धीरे-धीरे मंदिरों को खोला जा रहा है। इसी माह केरल सरकार ने सबरीमाला स्थित भगवान अयप्पा के प्रसिद्ध मंदिर को वार्षिक मंडल मकरविलक्कू तीर्थयात्रा के लिए खोल दिया। अयप्पा मंदिर में अब रोज पांच हजार श्रद्धालुओं को दर्शन की अनुमति दे दी गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed