फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala sex scandal Pastor's hearing on past bail plea today

केरल सेक्स स्कैंडल में पादरी की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई आज

Tue, 17 Jul 2018 04:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Jul 2018 04:44 AM IST
विज्ञापन
Kerala sex scandal Pastor's hearing on past bail plea today

केरल के मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च के चार पादरियों से जुड़े सेक्स स्कैंडल के मामले में फादर सोनी अब्राहम वर्गीस की अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को सुनवाई करेगा। 

विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए. एम. खानविल्कर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़ की पीठ फादर वर्गीस की याचिका पर तुरंत सुनवाई के लिए सहमत हो गई है। वर्गीस ने गिरफ्तारी से बचने के लिए सर्वोच्च अदालत से याचिका पर तुरंत सुनवाई करने की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि क्राइम ब्रांच ने मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च से ही जुड़ी एक महिला की शिकायत पर दो जुलाई को फादर वर्गीस समेत चार पादरियों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप के तहत केस दर्ज किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले केरल हाईकोर्ट वर्गीस की जमानत याचिका खारिज कर चुका है। उच्च न्यायालय ने वर्गीस को आत्मसमर्पण के निर्देश भी दिए थे। जांच एजेंसी इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed