{"_id":"6162a8d98ebc3e629755055d","slug":"kerala-police-cyber-cell-wing-found-that-the-mobile-phone-was-active-in-chathannoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: मृतक युवक के मोबाइल चोरी के आरोप में एसआई ज्योति सुधाकर निलंबित, परिजनों की शिकायत पर साइबर सेल ने किया खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: मृतक युवक के मोबाइल चोरी के आरोप में एसआई ज्योति सुधाकर निलंबित, परिजनों की शिकायत पर साइबर सेल ने किया खुलासा
Sun, 10 Oct 2021 02:20 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 10 Oct 2021 02:20 PM IST
सार
व
जब उसके परिजन शव की जांच करने पहुंचे तो मोबाइल फोन समेत कई चीजें गायब थीं। पुलिस ने उन्हें बताया कि हो सकता है कि वह ट्रेन के नीचे फंस गया हो। हालांकि, परिजनों ने केरल के डीजीपी और साइबर सेल पुलिस में मोबाइल फोन गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी।ॆ
विज्ञापन
केरल पुलिस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में मंगलापुरम पुलिस चौकी में तैनात सब-इंस्पेक्टर को ट्रेन हादसे में मारे गए एक युवक के मोबाइल चोरी करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। ज्योति सुधाकर कोल्लम में चथन्नूर के उप-निरीक्षक के रूप में कार्यरत थे। सुधाकर तिरुवनंतपुरम जिले के पेरुमाथुरा के निवासी अरुण जेरी के मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे थे। इसी साल 18 जून को अरुण जेरी की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। ज्योति सुधाकर के नेतृत्व में इसकी जांच हुई थी। पिरजनों द्वारा एसआई पर युवक के फोन समेत कई सामान निकालने के आरोप लगाए गए थे। पिछले दिनों एसआई सुधाकर को पूछताछ के लिए बुलाया गया, लेकिन वब मौजूद नहीं हुआ।
विज्ञापन
जब उसके परिजन शव की जांच करने पहुंचे तो मोबाइल फोन समेत कई चीजें गायब थीं। पुलिस ने उन्हें बताया कि हो सकता है कि वह ट्रेन के नीचे फंस गया हो। हालांकि, परिजनों ने केरल के डीजीपी और साइबर सेल पुलिस में मोबाइल फोन गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
केरल पुलिस ने साइबर सेल की मदद से चथन्नूर में मोबाइल फोन सक्रिय होने का पता लगाया। पड़ताल में सामने आया कि एसआई ज्योति सुधाकर ही उस मोबाइल का इस्तेमाल कर रहा थ। जैरी के शव की जांच सुधाकर के नेतृत्व में की गई थी। ज्योति सुधाकर उस समय मंगलापुरम के एसआई थे। माना जा रहा है कि पूछताछ के दौरान अधिकारी ने फोन चुरा लिया था। उसने कथित तौर पर मोबाइल फोन को गुप्त रखा और इसे आधिकारिक दस्तावेजों में दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन