{"_id":"61013b9f4cdd4b46512ca1cf","slug":"kerala-people-of-tirunavaya-against-silverline-corridor-know-everything-about-the-project-and-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: सिल्वरलाइन कॉरिडोर के खिलाफ हुए तिरुनवाया के लोग, जानें प्रोजेक्ट व विरोध के बारे में सब कुछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: सिल्वरलाइन कॉरिडोर के खिलाफ हुए तिरुनवाया के लोग, जानें प्रोजेक्ट व विरोध के बारे में सब कुछ
Wed, 28 Jul 2021 04:42 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मल्लापुरम
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 28 Jul 2021 04:42 PM IST
सार
केरल के मल्लापुरम जिले के तिरुनवाया कस्बे के लोग राज्य सरकार के हाई स्पीड रेलवे लाइन प्रोजेक्ट 'सिल्वरलाइन कॉरिडोर' के विरोध में उतर आए हैं। यह केरल सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।
विज्ञापन
हाइ स्पीड ट्रेन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के मल्लापुरम जिले के तिरुनवाया कस्बे के लोग राज्य सरकार के हाई स्पीड रेलवे लाइन प्रोजेक्ट 'सिल्वरलाइन कॉरिडोर' के विरोध में उतर आए हैं। यह केरल सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस नई रेलवे लाइन के जरिए 200 किमी की रफ्तार से हाई स्पीड ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी। यह कासरगोद को तिरुवनंतपुरम को जोड़ेगा। इसके लिए 529.45 किमी लंबी लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
तिरुनवाया के लोगों का कहना है कि इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र का इको सिस्टम बिगड़ जाएगा। यह इलाका दुर्लभ प्रवासी पक्षियों का आश्रय स्थल है। केरल सरकार व रेल मंत्रालय साझा रूप से सिल्वरलाइन कॉरिडोर का विकास करने जा रहे हैं। इसके लिए एक नया उपक्रम 'केरल रेल डेवलपमेंट कार्पोरेशन' या 'के-रेल' बनाया गया है।
विज्ञापन
योजना के तहत 529.45 किलोमीटर लंबा सिल्वरलाइन कॉरिडोर बनाया जाएगा। यह कासरगोद को तिरुवनंतपुरम से जोड़ेगा इस कॉरिडोर पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चल सकेंगी। केंद्र सरकार ने दिसंबर 2019 में ही इसे सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी।
विज्ञापन
10 से 12 घंटे का सफर चार घंटे से कम में पूरा होगा
इस कॉरिडोर के निर्माण से कासरगोद से तिरुवनंतपुरम तक का सफर चार घंटे से भी कम समय में पूरा किया जा सकेगा। अभी यह सफर करने में 10 से 12 घंटे लगते हैं। परियोजना को पांच साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इसकी अनुमानित लागत 63,941 करोड़ रुपये है।
केरल के 11 जिले जुड़ेंगे कॉरिडोर से
सिल्वरलाइन कॉरिडोर से केरल के दक्षिण में कोचुवैली से उत्तर में कासरगोद तक 11 जिले जुड़ेंगे। यह केरल की अब तक की सबसे बड़ी विकास योजना बताई जा रही है। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन की सरकार का मानना है कि इसके जरिए समूचा केरल विकास के नक्शे पर उभर का आ जाएगा। इसलिए राज्य सरकार इसे हर हाल में लागू करने पर अड़िग है। इससे केरल में पर्यटन व अन्य तमाम कारोबार को भी गति मिलेगी।