फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala News Updates Hospital staff arrested for abusing patient in Thrissur

Kerala: अस्पताल में मरीज का उत्पीड़न करने वाला इलेक्ट्रीशियन गिरफ्तार, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

Mon, 06 Feb 2023 10:12 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, त्रिशूर Published by: गुलाम अहमद Updated Mon, 06 Feb 2023 10:12 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर इलेक्ट्रीशियन दयालाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Kerala News Updates Hospital staff arrested for abusing patient in Thrissur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केरल के त्रिशूर में सरकारी अस्पताल में काम करने वाले एक इलेक्ट्रीशियन को कथित तौर पर एक महिला मरीज का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, महिला त्रिशूर के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थी। इस दौरान अस्पताल में कार्यरत इलेक्ट्रीशियन दयालाल ने महिला के साथ गलत हरकत की।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर इलेक्ट्रीशियन दयालाल को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बाद उसे कोडुंगल्लूर के तालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, बाद में उसे यहां के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। उन्होंने कहा कि आरोपी पीड़ित महिला के साथ एंबुलेंस में मेडिकल कॉलेज गया और बीते शुक्रवार को जब महिला अस्पताल के एक कमरे में भर्ती थी, तब दयालाल ने कथित तौर पर उसके साथ गलत हरकत की।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने दिए घटना की जांच के आदेश 
इसके बाद महिला ने घटना के बारे में अस्पताल के कर्मचारियों को बताया और पुलिस को सूचना दी गई। शिकायत मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। वहीं, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सीएम चांडी ने स्वास्थ्य को लेकर खबरों का किया खंडन

Kerala News Updates Hospital staff arrested for abusing patient in Thrissur
केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी - फोटो : PTI

इस बीच केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी को तेज बुखार होने पर सोमवार को यहां एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके बेटे चांडी ओमान ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को निमोनिया हो गया है और उन्हें नजदीकी नेय्यत्तिंकारा में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे ने फेसबुक पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी।  उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘पिताजी को तेज बुखार होने के कारण निम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें निमोनिया होने का पता चला है।’’

इससे पहले केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रही खबरों का खंडन किया है। इससे पहले उनके रिश्तेदारों ने आरोप लगाया था कि परिवार के सदस्यों द्वारा अनुभवी कांग्रेस नेता की उचित स्वास्थ्य देखभाल नहीं की जा रही है। सोशल मीडिया पर अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चाओं के बीच चांडी ने एक वीडियो पोस्ट में कहा कि परिवार और पार्टी की तरफ से उनकी उचित देखभाल की जा रही है।

हालांकि, वीडियो में 79 वर्षीय चांडी बहुत कमजोर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इलाज से बहुत संतुष्ट हैं। पूर्व सीएम ने कहा, मुझे अपनी बीमारी के लिए मिलने वाले इलाज के बारे में कोई शिकायत नहीं है। मेरे परिवार और पार्टी ने मुझे बेहतर इलाज मुहैया कराया है। मैंने बिना किसी असफलता के विशेषज्ञ (डॉक्टरों) का इलाज करवाया है। मैं इससे पूरी तरह संतुष्ट हूं। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद स्थिति है। हम नहीं जानते कि इस तरह क्यों निशाना बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed