फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Mother held infant son hand tightly even after death which make rescue personnel emotional

क्योंकि वो मां थीः मौत के बाद भी उसने नहीं छोड़ा था अपने बच्चे का हाथ

Mon, 12 Aug 2019 02:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 12 Aug 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
Kerala: Mother held infant son hand tightly even after death which make rescue personnel emotional
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केरल इस समय बाढ़ की विभिषिका को झेल रहा है। बाढ़ की चपेट में आए लोगों को एनडीआरएफ, सेना, वायुसेना और नौसेना की मदद से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। इसी बीच एक बचाव कर्मी ने ऐसा नजारा देखा जो किसी को भी भावुक कर सकता है।

विज्ञापन


दरअसल, कोट्टाक्कुन्नू के पास एक मां और उसके शिशु का शव मिला। जिसमें मां ने मरने के बाद भी अपने बच्चे का हाथ कसकर पकड़ा हुआ था। यह एक पहाड़ी क्षेत्र है जहां दो दिन पहले भूस्खलन हुआ था।माना जा रहा है कि महिला का नाम गीतू है और उसकी उम्र 21 साल है। वह अपने डेढ़ साल के बेटे ध्रुव के हाथ को कसकर पकड़े हुए बेजान पड़ी थीं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि शुक्रवार को बाढ़ और भूस्खलन के कारण उनकी मौत हो गई। काफी घंटों तक खोजने के बाद रविवार को बचाव कर्मी को गीतू और उनके बेटे का शव मिला। गीतू के पति का नाम सरथ है। स्थानीय लोगों और बचाव दल के अधिकारियों के लिए मिट्टी और कीचड़ के नीचे एक मां और बेटे के शव को देखना दिल को झकझोर देने वाला था। दोनों ने एक-दूसरे के हाथ को कसकर पकड़ा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीतू के पति सरथ बिल्कुल ठीक हैं। वहीं उनकी मां सरोजिनी का शव भी बरामद कर लिया गया है। सरथ और उनका परिवार मल्लपुरम के कोट्टाक्कुन्नू क्षेत्र में किराए के एक घर में रहता था। यहां भारी बारिश ने काफी तबाही मचाई है। वहीं पिछले हफ्ते आए भूस्खलन ने क्षेत्र की परेशानियों को बढ़ाने का काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed