फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Ministers remark on cultural event sparked row Theatre group office bearer

केरल विवाद: थिएटर समूह ने कहा- मंत्री के बयानों से भड़का विवाद, सोशल मीडिया पर मिल रहीं धमकियां

Wed, 11 Jan 2023 07:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 11 Jan 2023 07:03 PM IST
सार

माथा थिएटर ग्रुप के एक पदाधिकारी कनकदास ने कहा, पुलिस ने मुझे सावधान रहने के लिए कहा है। मेरी प्रोफाइल और अन्य विवरण विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप्स में प्रसारित किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kerala Ministers remark on cultural event sparked row Theatre group office bearer
स्कूल में नाटक का मंचन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य सरकार के एक स्कूल मे हाल ही में आर्ट फेस्टिवल संपन्न हुआ। लेकिन इस फेस्टिवल को लेकर जल्द ही विवाद भी शुरू हो गया। दरअसल, फेस्टिवल में एक नाटक मंचन के दौरान कथित तौर पर एक मुसलमान का आतंकवादी के रूप में चित्रण किया गया था। इस नाटक का मंचन करने वाले थिएटर ग्रुप के एक पदाधिकारी ने बुधवार को कहा कि केरल के मंत्री पी.ए. मोहम्मद रियास के कुछ बयानों के बाद कार्यक्रम की प्रस्तुति एक विवाद बन गई। 

विज्ञापन


पेरम्बरा स्थित माथा थिएटर ग्रुप के एक पदाधिकारी कनकदास ने कहा कि वह इस बात को लेकर चिंतित थे कि कार्यक्रम के संबंध में इन चर्चाओं और बहसों की मंशा या लक्ष्य क्या हो सकता है। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान कहा, मैं डर गया हूं कि उनका इरादा क्या हो सकता है, उनका लक्ष्य क्या हो सकता है। पुलिस ने मुझे सावधान रहने के लिए कहा है। मुझे पता है कि मेरी प्रोफाइल और अन्य विवरण विभिन्न सोशल मीडिया ग्रुप्स में प्रसारित किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि तीन जनवरी को कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद रियास के बयान के कारण यह इतना बड़ा विवाद बन गया। कहा गया कि एक विशेष समुदाय को चरमपंथी के रूप में चित्रित करने का प्रयास किया गया।  यदि कोई कार्यक्रम को आयोजित करने वाले व्यक्ति का संघ परिवार से कथित संबंध है तो उसकी जांच की जानी चाहिए। कनकदास ने कहा कि उनके पूरे करियर में पहली बार उन पर इस तरह के आरोप लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कनकदास ने कहा, मैंने सभी राजनीतिक दलों के लिए कार्यक्रम किए हैं। मैंने माकपा के आयोजनों में विभिन्न पात्रों को चित्रित किया है। जो तब संघ से संबंध या लिंक नहीं देखा गया, वह अब कहां से आ गया है? मैं वास्तव में संघ परिवार की तुलना में माकपा के ज्यादा करीब रहा हूं।
   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed