{"_id":"6799ced2e411cb43d8000d95","slug":"kerala-iuml-state-general-secretary-pma-salam-gave-a-controversial-statement-about-women-news-in-hindi-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: 'महिला और पुरुष समान नहीं हो सकते, जो इसे मानता है वह...', आईयूएमएल राज्य महासचिव सलाम की फिसली जुबान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: 'महिला और पुरुष समान नहीं हो सकते, जो इसे मानता है वह...', आईयूएमएल राज्य महासचिव सलाम की फिसली जुबान
Wed, 29 Jan 2025 12:16 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: शुभम कुमार
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:16 PM IST
सार
आईयूएमएल के राज्य महासचिव पीएमए सलाम ने महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष एक समान नहीं है और जो कोई भी ऐसा मानते है वो....
विज्ञापन
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
- फोटो : एक्स@iumlkeralastate
विस्तार
कांग्रेस की सहयोगी पार्टी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के राज्य महासचिव पीएमए सलाम का महिला-पुरुष को लेकर एक विवादित बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि महिला और पुरुष समान नहीं हैं और जो कोई भी ऐसा मानते है वो बिल्कुल वैसा ही है कि हम अंधकार खत्म करने के लिए अपनी आखें बंद कर लेते है।
सलाम ने दिया ओलंपिक का उदाहरण
आईयूएमएल के राज्य महासचिव पीएमए सलाम ने मलप्पपुरम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान महिला-पुरुष की असमानता को लेकर बयान दिया। जहां उन्होंने अपने तर्क के समर्थन में ओलंपिक का उदाहरण दिया, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग श्रेणियों का जिक्र करते हुए सवाल किया कि क्या यह इसलिए नहीं है कि वे अलग हैं?
सलामल ने कहा कि इस तर्क पर क्या हम कह सकते हैं कि पुरुष और महिला सभी मामलों में समान हैं? क्या दुनिया ने इसे स्वीकार किया है? सलाम ने कहा कि उन्हें समान कहना अंधकार को दूर करने के लिए अपनी आंखें बंद करने जैसा है। साथ ही पीएमए सलाम ने कहा कि उनकी पार्टी आईयूएमएल महिलाओं और पुरुषों के लिए समानता और लैंगिक न्याय का समर्थन करती है, लेकिन वह लैंगिक समानता का समर्थन नहीं करतीं।
विज्ञापन
इस्लामी मौलवी ने भी दिया था बयान
हालांकि देखा जाए तो ये पहली बार नहीं है कि महिला-पुरुष को लेकर ऐसे विवादित बयान किया गया हो। हाल ही में केरल के एक प्रमुख इस्लामी मौलवी कंथापुरम ए.पी. अबूबकर मुसलियार ने भी महिलाओं को लेकर एक विवादित बयान दिया था। मौलवी ने कहा था कि महिलाओं और पुरुषों के साथ वर्कआउट सेशन इस्लामी आदर्शों के खिलाफ हैं और इन्हें बढ़ावा नहीं देना चाहिए। यह बयान उन्होंने उस समय दिया जब मल्टी-एक्सरसाइज कॉम्बिनेशन 7 (एमईसी 7) नामक एक कसरत दिनचर्या के बारे में चर्चा हो रही थी।
गौरतलब है कि मौलवी का यह बयान उस समय आया जब एक विवादित कसरत दिनचर्या "एमईसी 7" के बारे में अटकलें लगाई गईं। यह दिनचर्या केरल के उत्तरी जिलों में लोकप्रिय है, जिसमें योग सहित कई अनुशासन होते हैं। हालांकि, इसके आयोजकों ने इन आरोपों को नकारा है।