{"_id":"5dc33bcb8ebc3e5afc2f0385","slug":"kerala-iim-students-will-teach-business-ideas-in-first-all-women-mall-of-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल : देश के पहले महिला मॉल में कारोबार के गुर सिखाएंगे आईआईएम के छात्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल : देश के पहले महिला मॉल में कारोबार के गुर सिखाएंगे आईआईएम के छात्र
Thu, 07 Nov 2019 03:01 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोझिकोड
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 07 Nov 2019 03:01 AM IST
सार
- देश के पहले महिला मॉल के प्रबंधन का जिम्मा आईआईएम कोझिकोड को
- आईआईएम ने तैयार किया है मॉल में वस्तुओं की बिक्री के लिए नया मॉडल
- पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित यह मॉल सिर्फ महिलाओं के लिए है
- मॉल में 250 महिलाएं नौकरी करती हैं, 500 को अप्रत्यक्ष रोजगार मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में शुरू हुए देश में अपनी तरह के पहले ‘महिला मॉल’ के कारोबार प्रबंधन का जिम्मा अब भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), कोझिकोड संभालेगा। इससे इस मॉल को ज्यादा पेशेवर तरीके से चलाया जा सकेगा। आईआईएम ने मॉल में वस्तुओं की बिक्री का नया मॉडल तैयार किया है, जिसे जल्द लागू किया जा सकता है।
पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित यह मॉल सिर्फ महिलाओं के लिए है। अभी इसका संचालन कोझिकोड में महिलाओं का स्वयं सहायता समूह ‘कुदुंबश्री’ कर रहा है। आईआईएम कोझिकोड ने कुदुंबश्री समूह से बीते सोमवार संपर्क किया और मॉल के प्रबंधन का जिम्मा संभालने का प्रस्ताव दिया।
इस प्रोजेक्ट की अगुवाई आईआईएम कोझिकोड के निदेशक देबाशीष चटर्जी और संस्थान में अंतरराष्ट्रीय संबंध और प्रबंधन में मानवीय और उदारवादी कला के क्षेत्र की फैकल्टी दीपा सेठी कर रही हैं। इस काम को अंजाम देने के छह छात्रों की टीम बनी है।
विज्ञापन
टीम मॉल की आय बढ़ाने का सुझाव देगी और मॉल के नए कारोबारी ढांचे की योजना बनाएगी। कुदुंबश्री की सचिव विजया के ने कहा, इससे हमारे समूह को न सिर्फ वित्तीय सुरक्षा मिलेगी, बल्कि महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा।