फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala 'human sacrifice; case: Court sends 3 accused to police custody till October 24

केरल मानव बलिः अदालत ने तीनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा, वीभत्स तरीके से दिया था अपराध को अंजाम

Thu, 13 Oct 2022 04:10 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: Amit Mandal Updated Thu, 13 Oct 2022 04:10 PM IST
सार

पुलिस रिमांड रिपोर्ट के अनुसार, पति-पत्नी भगवल सिंह और लैला की जोड़ी ने मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी के साथ मिलकर अपराध की साजिश रची।

विज्ञापन
Kerala 'human sacrifice; case: Court sends 3 accused to police custody till October 24
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मानव बलि के एक संदिग्ध मामले में दो महिलाओं की हत्या के आरोप में केरल में गिरफ्तार किए गए तीन लोगों को गुरुवार को 12 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। एर्नाकुलम न्यायिक प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी भगवल सिंह, उसकी पत्नी लैला और मोहम्मद शफी को 24 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। मंगलवार को कोच्चि शहर के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने पुष्टि की कि तीनों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। बुधवार को तीनों आरोपियों को तीन हफ्ते की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।  

विज्ञापन


पैसा कमाने के लिए मानव बलि दी 
पुलिस रिमांड रिपोर्ट के अनुसार, पति-पत्नी भगवल सिंह और लैला की जोड़ी ने मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी के साथ मिलकर अपराध की साजिश रची। आरोपियों की पुलिस रिमांड रिपोर्ट में यह जिक्र किया गया है कि चौंकाने वाली मानव बलि को पैसा कमाने के लिए एक अनुष्ठान के हिस्से के रूप में पूरा किया गया था। पद्मा और रोसलिन के रूप में पहचानी गई दो मृतक महिलाओं के शवों को मंगलवार को पठानमथिट्टा जिले में भगवल सिंह और लैला के आवास के पास गड्ढों से निकाला गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता को पैसे का झांसा देकर लालच दिया था। रिमांड रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़ितों के शवों को दफनाने से पहले काट दिया था।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी शफी ने 52 वर्षीय पद्मा को फुसलाया 
पुलिस रिमांड रिपोर्ट के मुताबिक, 26 सितंबर को शफी ने 52 वर्षीय पद्मा से संपर्क किया जो कोच्चि में लॉटरी टिकट बेचती थी। शफी ने उसे संबंध बनाने के लिए 15,000 रुपये का लालच दिया। वह मान गई और शफी के साथ पथानामथिट्टा जिले में भगवल सिंह और लैला के घर चली गई। वहां आरोपी ने बेहोश करने के लिए उसका गल प्लास्टिक के तार से गला घोंट दिया। उसके बाद शफी ने चाकू से पद्मा के गुप्तांगों को काट दिया और उसका गला काट दिया। उसके बाद तीनों ने शव को 56 टुकड़ों में काट दिया और कटे-फटे शरीर के अंगों को बाल्टियों में डाल दिया और उन्हें एक गड्ढे में दबा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि वह नरभक्षण की संभावना की जांच कर रही है कि आरोपी ने संभवत: पीड़ितों का मांस खाया था। कोच्चि के पुलिस आयुक्त सीएच नागराजू ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्य आरोपी शफी एक विकृत व्यक्ति है और उसका आपराधिक अतीत रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed