फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   kerala Governor Arif Mohammed Khan Without autonomy Kerala universities will become govt department

Kerala University: राज्यपाल आरिफ खान बोले- स्वायत्तता के बिना केरल के विश्वविद्यालय सरकारी विभाग बन जाएंगे

Tue, 18 Apr 2023 09:04 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 09:04 AM IST
विज्ञापन
kerala Governor Arif Mohammed Khan Without autonomy Kerala universities will become govt department
आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : PTI
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने सोमवार को कहा कि अर्थपूर्ण स्वायत्तता के बिना केरल के विश्वविद्यालयों सरकारी विभाग बनकर रह जाएंगे और उनकी डिग्रियों को राज्य के बाहर या विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा मान्यता नहीं दी जाएगी। विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर केरल सरकार के साथ टकराव में फंसे खान ने कहा कि वह दक्षिणी राज्य में उच्च शिक्षा के इन संस्थानों की स्वायत्तता को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। सोमवार को केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान नागपुर में 'भारत की सम्प्रभुता और आज' विषय पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। 
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया जिक्र
बीते साल राज्यपाल ने कहा था कि केरल सरकार को राज्य की यूनिवर्सिटीज में कुलपतियों की नियुक्ति की ताकत नहीं दी जा सकती। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने कहा कि केरल  सरकार संस्थानों की स्वायत्ता पर अतिक्रमण करने की कोशिश कर रही है और उसे ऐसा करने की इजाजत नहीं  दी सकती। जब एक संस्था, दूसरे के अधिकार का अतिक्रमण करने की कोशिश करती हैं तो उससे विवाद होता है।
विज्ञापन


राज्यपाल ने कहा कि यूनिवर्सिटीज में  कुलपतियों की नियुक्ति राज्यपाल करते हैं ताकि संस्थानों को राज्य सरकार के दखल से बचाया जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने दो महीने पहले अपने फैसले में कहा था कि सभी 13 कुलपतियों की नियुक्ति अवैध है। कोर्ट ने ये भी कहा कि राज्य सरकार की कुलपतियों की नियुक्ति में कोई भूमिका नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed