फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Kerala Governor Arif Mohammad Khan summoned reports from Kerala and Kannur University over exam goof-ups

परीक्षाओं में गड़बड़ी: राज्यपाल ने केरल व कन्नूर विवि से तलब की रिपोर्ट, प्रश्न पत्र की जगह बांट दी थी आंसर की

Tue, 26 Apr 2022 11:53 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 26 Apr 2022 11:53 AM IST
सार

केरल विश्वविद्यालय में प्रश्न पत्र की जगह आंसर की बांटने का मामला काफी दिनों बाद सामने आया। परीक्षाएं फरवरी में हुई थीं, उस समय किसी भी छात्र ने इस मामले को नहीं उठाया।

विज्ञापन
Kerala Governor Arif Mohammad Khan summoned reports from Kerala and Kannur University over exam goof-ups
आरिफ मोहम्मद खान, राज्यपाल, केरल। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने केरल व कन्नूर विश्वविद्यालय से रिपोर्ट तलब की है। दरअसल, केरल विश्ववद्यालय में बीएससी इलेक्ट्रॉनिक्स की परीक्षा के समय प्रश्नपत्र के बजाय आंसर की बांट दी गई थी। वहीं कन्नूर विश्वविद्यालय में पिछले साल आए प्रश्नपत्र को इस बार फिर परीक्षा में शामिल कर लिया गया था। मामला सामने आने के बाद राज्यपाल ने दोनों विवि को फटकार लगाई है और पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं गवर्नर हाउस के अधिकारी ने इसे नियमित जांच का हिस्सा बताया है। 

विज्ञापन


मूल्यांकन के दौरान पता चली गड़बड़ी
जानकारी के मुताबिक, केरल विश्वविद्यालय में प्रश्न पत्र की जगह आंसर की बांटने का मामला काफी दिनों बाद सामने आया। परीक्षाएं फरवरी में हुई थीं, उस समय किसी भी छात्र ने इस मामले को नहीं उठाया। हालांकि, जब उत्तर पुस्तिकाओं को मूल्यांकन के लिए भेजा गया तो गड़बड़ी सामने आई। वहीं कन्नूर में एक साल पहले आ चुके प्रश्नपत्र को दोबारा बांटने का मामला सामने आने के बाद परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। 
विज्ञापन


विवाद के बीच तलब की रिपोर्ट 
राजभवन की ओर से दोनों विवि से परीक्षाओं मे गड़बड़ी की रिपोर्ट ऐसे समय में तलब की गई है, जब राज्य सरकार और राजभवन के बीच कुलपतियों की नियुक्त का मुद्दा गर्म है। राजभवन के एक अधिकारी ने बताया, जांच विवाद से प्रभावित नहीं है। यह नियमित कार्रवाई है। रिपोर्ट के आधार पर आगे एक्शन लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed