फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Madras School Connect Program 2026: 17 New Courses for Class 9 to 12 Students

आईआईटी मद्रास से पढ़ाई का सुनहरा मौका: 9वीं से 12वीं के छात्रों के लिए 17 नए कोर्स लॉन्च, कैसे करें आवेदन?

Wed, 09 Sep 2026 11:14 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 09 Sep 2026 11:14 AM IST
सार

IIT Madras: आईआईटी मद्रास स्कूली छात्रों को पढ़ाई के साथ नए विषय सीखने का शानदार मौका दे रहा है। स्कूल कनेक्ट प्रोग्राम के तहत छात्र अलग-अलग कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है, ऐसे में इच्छुक छात्र समय रहते आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IIT Madras School Connect Program 2026: 17 New Courses for Class 9 to 12 Students
आईआईटी मद्रास से पढ़ाई का सुनहरा मौका - फोटो : AI

विस्तार

स्कूल में पढ़ रहे छात्रों के लिए आईआईटी मद्रास से जुड़ने का शानदार मौका है। संस्थान पहली बार अपने ‘स्कूल कनेक्ट’ प्रोग्राम के तहत कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को इसमें शामिल होने का अवसर दे रहा है। प्रोग्राम के अक्तूबर 2026 बैच के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं। इच्छुक छात्र 30 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं, इन कोर्स की शुरुआत 5 अक्तूबर 2026 से होगी।

विज्ञापन

किन 17 कोर्स में ले सकते हैं दाखिला?

क्र.सं. कोर्स का नाम क्या सीखेंगे
1 डेटा साइंस एंड AI डेटा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बुनियादी जानकारी
2 इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम्स इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर का परिचय
3 आर्किटेक्चर एंड डिजाइन डिजाइनिंग और निर्माण कला की बुनियादी जानकारी
4 इंजीनियरिंग बायोलॉजिकल सिस्टम्स इंजीनियरिंग और जैविक प्रणालियों की जानकारी
5 फन विद मैथ एंड कंप्यूटिंग गणित और कंप्यूटिंग को आसान और मजेदार तरीके से समझना
6 इंट्रोडक्शन टू लॉ कानून की बुनियादी समझ
7 मैथ अनप्लग्ड गेम्स और पहेलियों के जरिए गणित सीखना
8 फंडामेंटल्स ऑफ एयरोस्पेस विमान और अंतरिक्ष तकनीक की बुनियादी जानकारी
9 इंट्रोडक्शन टू इकोलॉजी पर्यावरण और पारिस्थितिकी को समझना
10 ह्यूमैनिटीज अनप्लग्ड मानविकी विषयों की आसान तरीके से समझ
11 केमिकल इंजीनियरिंग केमिकल इंजीनियरिंग की बुनियादी जानकारी
12 इकोनॉमिक्स, फाइनेंस एंड मनी मैटर्स पैसे का प्रबंधन और अर्थव्यवस्था की समझ
13 गेम टेक एक्सप्लोरर्स गेमिंग तकनीक और ह्यूमन-मशीन इंटरैक्शन
14 प्रोडक्ट डिजाइन प्रोडक्ट डिजाइन की बुनियादी जानकारी
15 मॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग अणुओं और इंजीनियरिंग से जुड़ी जानकारी
16 साइबर सिक्योरिटी डिजिटल दुनिया में सुरक्षा की जानकारी
17 डिजिटल ह्यूमैनिटीज डिजिटल तकनीक और मानविकी का मेल

कैसे काम करेगा यह प्रोग्राम?

  • पार्टनर स्कूलों के छात्र अपनी पसंद के कोर्स में इनरोल कर सकेंगे।
  • कोर्स की पढ़ाई के साथ छात्रों को असाइनमेंट जमा करने होंगे।
  • छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा भी देनी होगी।
  • कोर्स पूरा करने और परीक्षा पास करने वाले छात्रों को आईआईटी मद्रास की ओर से आधिकारिक ई-सर्टिफिकेट दिया जाएगा।
  • यह प्रोग्राम तेजी से बढ़ रहा है। अब तक देशभर के 4,920 स्कूल इससे जुड़ चुके हैं।
  • 1,75,270 से अधिक छात्र इस प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed