केरल बाढ़ : पीड़ितों के लिए जिंदगी बनकर आए नेवी के जवान, बचाई 17 हजार लोगों की जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल में आई सदी की सबसे भयावह बाढ़ में तीनों सेनाएं लगी हुई हैं। नेवी अब तक करीब 17 हजार लोगों को बचा चुकी है। नेवी ने इस बचाव अभियान को ‘ऑपरेशन मदद’ नाम दिया है। कोच्चि में नेवी एक प्रवक्ता ने बताया कि इस अभियान के तहत हमारी टीम ने बाढ़ में फंसे 16,843 लोगों को बचाया, जिनमें 1173 लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। जबकि जेमिनी बोट की मदद से नेवी ने 15670 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। केरल की बाढ़ में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि लाखों की संख्या में लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रखी है।
ओडिशा के 500 प्लंबर जुटे
केरल में बाढ़ का पानी धीरे-धीर उतर रहा है। इसके साथ ही वहां साफ सफाई के लिए मजदूरों और दूसरे कारीगरों की मांग बढ़ गई है। ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले के करीब 500 कुशल प्लंबर सीवेज लाइन और पानी की सप्लाई को दोबारा बहाल करने के काम में लगे हुए हैं। केंद्रपाड़ा को न सिर्फ भारत बल्कि विदेश में भी उसके कुशल प्लंबरों के लिए जाना जाता है।
गोवा से केरल पहुंची राहत सामग्री
केरल में देशभर से राहत सामग्री पहुंच रही है। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए कई ट्रक राहत सामग्री भेजी थी। सोमवार सुबह ये ट्रक राहत सामग्री लेकर केरल के कासरगोड़ पहुंच गए। पार्टी अध्यक्ष और राज्य के कृषि मंत्री विजय सरदेसाई ने इन ट्रकों को रविवार को केरल के लिए रवाना किया था।