फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala Flood: Rahul Gandhi waits for the air ambulance to ensure its take off first

केरल बाढ़: राहुल ने किया इंतजार, खुद से पहले एयर एंबुलेंस को कराया टेक-ऑफ

Tue, 28 Aug 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Tue, 28 Aug 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
Kerala Flood: Rahul Gandhi waits for the air ambulance to ensure its take off first
राहुल गांधी

भीषण बाढ़ की त्रास्दी झेल रहे केरल के लोगों का हाल-चाल जानने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर तिरुवनंतपुरम पहुंचे। विदेश यात्रा से आज सुबह लौटे राहुल तिरुवनंतपुरम के बाद हेलीकॉप्टर से अलपुझा जिले में चेंगन्नूर गये। इसी बीच खबर आई है कि उन्होंने एक एयर एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए इंतजार किया। साथ ही उन्होंने इस बात को सुनिश्चित किया कि एयर एंबुलेंस से जा रहे शख्स को प्राथमिकता दी जाए।

विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए राहुल गांधी को चेंगनूर हेलिपैड से उड़ान भरनी थी। इसी दौरान वहां से एक एयर एंबुलेंस को भी रवाना होना था। ऐसे में राहुल ने खुद की बजाए एयर एंबुलेंस को प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने चॉपर को बाद में ले जाने को कहा। उन्होंने निजी तौर पर इस बात को सुनिश्चित किया कि मेडिकल सहायता के लिए जा रहे शख्स को पहले भेजा जाए। उसके बाद वह चॉपर में बैठे।
विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम पहुंचकर कांग्रेस प्रमुख ने सबसे पहले क्रिस्चियन कॉलेज में राहत शिविर का दौरा किया और केन्द्र में रह रहे लोगों से बात की। उन्होंने एक इंजीनियरिंग कॉलेज में बने राहत शिविर का भी दौरा किया। शिविर में उपस्थित लोगों में केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नितला और कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष एम एम हासन भी मौजूद थे। वह मछुआरों एवं राहत कार्यों में शामिल पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज सुबह आपदा प्रबंधन के राज्य नियंत्रण कक्ष द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार केरल में दक्षिण पश्चिम मानसून के छाये रहने के कारण 29 मई से राज्य में बारिश एवं बाढ़ जनित घटनाओं में 474 व्यक्तियों की मौत हो गयी है। वहीं 15 लोग लापता हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed