फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala elections: Metro man E. Sreedharan told why he joined BJP, Shah was also present

केरल में गरजे अमित शाह: सोना तस्करी मामले में उठे सवालों का जवाब दें मुख्यमंत्री विजयन

Sun, 07 Mar 2021 09:13 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर अजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 07 Mar 2021 09:13 PM IST
विज्ञापन
Kerala elections: Metro man E. Sreedharan told why he joined BJP, Shah was also present
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

केरल की चुनावी रैली में रविवार को गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को जवाब देना चाहिए कि क्या सोना, डॉलर तस्करी मामलों का मुख्य आरोपी उनके कार्यालय में कार्यरत था या नहीं?

विज्ञापन


अमित शाह ने तिरुवनंतपुरम में कहा, 'केरल को विकास, शिक्षा एवं पर्यटन के लिए जाना जाता है, लेकिन यूनाइडेट डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) और लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के बारी-बारी से सत्ता में आने के परिणामस्वरूप प्रदेश में राजनीतिक हिंसा बढ़ी।'
विज्ञापन


शाह ने यह भी कहा कि एलडीएफ और यूडीएफ के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा चल रही है, लेकिन यह प्रतिस्पर्धा केरल को आगे ले जाने के लिए नहीं बल्कि घोटाले करने के लिए चल रही है। उन्होंने कहा कि जब यूडीएफ सत्ता में आता है, तो वह सौर घोटाला करता है और जब एलडीएफ सत्ता में आता है, तो वह डॉलर, सोने के घोटाले करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें तिरुवनंतपुरम के शंकुमुघम इलाके में आयोजित भाजपा की विजय यात्रा समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा मेट्रो मैन ई. श्रीधरन भी मौजूद रहे। इस मौके पर केरल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख और अभिनेता देवन, अभिनेत्री राधा और पूर्व नौकरशाह केवी बालाकृष्णन भी गृह मंत्री शाह की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए।


इस दौरान मेट्रो मैन ई. श्रीधरन ने कहा, कई लोग मुझसे पूछते हैं कि मैंने इस उम्र में राजनीति में प्रवेश क्यों किया। मेरा उत्तर है- मैंने देश के लिए कई परियोजनाओं पर काम किया। इस उम्र में भी मेरे पास काम करने के लिए पर्याप्त ऊर्जा है और मैं इसे केरल के विकास के लिए उपयोग करना चाहता हूं। इसलिए मैं भाजपा में शामिल हो गया।' 

वहीं पर मौजूद राज्य के भाजपा प्रमुख के. सुरेंद्रन ने कहा कि केरल को केवल भाजपा ही बचा सकती है। यहां के लोग एलडीएफ और कांग्रेस के भ्रष्ट मोर्चों से बदलाव की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed