{"_id":"64277eac9a2b31f1f600ef53","slug":"kerala-customs-seize-gold-worth-rs-2-crore-at-kozhikode-airport-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: कोझीकोड हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने 2 करोड़ का सोना किया जब्त, चार आरोपियों से की गई बरामदगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: कोझीकोड हवाई अड्डे पर कस्टम अधिकारियों ने 2 करोड़ का सोना किया जब्त, चार आरोपियों से की गई बरामदगी
Sat, 01 Apr 2023 06:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई, कोझीकोड
एएनआई, कोझीकोड
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 01 Apr 2023 06:15 AM IST
विज्ञापन
सोना
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के कोझीकोड हवाई अड्डे से सीमा शुल्क विभाग की टीम ने अलग-अलग चार लोगों से करीब 2 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया है। आरोपियों के पास से विभाग की टीम ने करीब 3.5 किलोग्राम सोना जब्त किया है।
अधिकारियों ने कहा कि जेद्दा से आए मलप्पुरम के रहने वाले रहमान (43) के पास से 1,107 ग्राम वजन के सोने के मिश्रण वाले चार कैप्सूल बरामद किए है। इसके अलावा मलप्पुरम करुलई निवासी मुहम्मद उवैसिल (30) को चेकिंग के लिए रोका गया था। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने उसके शरीर के अंदर से सोने से भरे चार कैप्सूल बरामद किए। तीसरे आरोपी से सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने 1,061 ग्राम वजन के सोने से भरे चार कैप्सूल जब्त किए। तस्कर ने मोजे के अंदर सोना छुपाया हुआ था। तस्कर की पहचान अधिकारियों ने कुदरंजी निवासी उनिचल मेथल विजिथ (29) के रूप में की है। वह एयर अरेबिया की उड़ान से केरल पहुंचा था।
एक अन्य मामले में विभागीय टीम ने स्पाइस जेट की फ्लाइट से दुबई से आए मलप्पुरम निवासी ओसानकुनाथ शफीक (27) के पास से 901 ग्राम सोना जब्त किया है। अधिकारियों ने बताया कि सभी आरोपियों के पास से सोना जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।