{"_id":"5cf54586bdec22077031859d","slug":"kerala-congress-leader-suspended-for-praising-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी की तारीफ करने पर केरल कांग्रेस नेता अब्दुल्लाकुट्टी पार्टी से निष्कासित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मोदी की तारीफ करने पर केरल कांग्रेस नेता अब्दुल्लाकुट्टी पार्टी से निष्कासित
Mon, 03 Jun 2019 09:36 PM IST
अमित मंडल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Mon, 03 Jun 2019 09:36 PM IST
विज्ञापन
pm modi
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनावों में जोरदार जीत हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने पर केरल में कांग्रेस नेता एपी अब्दुल्लाकुट्टी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। कुट्टी ने फेसबुक पोस्ट में मोदी उनकी सरकार की स्वच्छ भारत, उज्ज्वला आदि योजनाओं की तारीफ करते हुए लिखा था कि जनता ने उनके विकास के एजेंडे को स्वीकार किया है। पीएम की कामयाबी का राज है कि उन्होंने महात्मा गांधी के आदर्शों को अपनाया है।
विज्ञापन
मोदी के 2009 में गुजरात में सीएम रहते भी कुट्टी ने उनकी तारीफ की थी। तब वह सीपीआई (एम) में थे और पार्टी से निकाल दिए गए थे।
अब्दुल्लाकुट्टी ने कुछ दिन पहले फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि राजग की जीत मोदी के विकास के एजेंडे की स्वीकार्यता दिखाती है और उनकी सफलता का राज है कि उन्होंने गांधीवादी मूल्यों को अपनाया।
विज्ञापन
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुल्लापल्ली रामचंद्रन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मोदी की प्रशंसा करने पर अब्दुल्लाकुट्टी से सफाई मांगी जिस पर उन्होंने उपहासपूर्ण तरीके से जवाब दिया।
विज्ञापन
कांग्रेस की केरल इकाई ने एक बयान में कहा कि अब्दुल्लाकुट्टी ने पार्टी के हितों और उसके कार्यकर्ताओं की भावनाओं के विरुद्ध बयान देकर पार्टी के खिलाफ काम किया है। इसमें कहा गया कि वह मीडिया के माध्यम से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अपमानजनक बयान दे रहे थे और पार्टी अनुशासन तोड़ रहे थे।
रामचंद्रन ने कहा कि इन हालात में अब्दुल्लाकुट्टी को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पहले दो बार माकपा से सांसद रहे अब्दुल्लाकुट्टी को 2009 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मोदी की तारीफ करने पर भी वाम दल से निकाला गया था। बाद में वह कांग्रेस से विधायक बने। उन्होंने इस बार मोदी की तारीफ की तो उनके शासनकाल में शुरू की गयीं स्वच्छ भारत मिशन और उज्ज्वला जैसी योजनाओं की भी प्रशंसा की।