{"_id":"5f05dbb68ebc3e638e077e07","slug":"kerala-cm-write-letter-to-pm-modi-in-the-case-of-trivandrum-gold-smuggling","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरुवनंतपुरम सोना तस्करी मामले ने पकड़ा तूल, सीएम विजयन ने पीएम को लिखी चिट्टी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तिरुवनंतपुरम सोना तस्करी मामले ने पकड़ा तूल, सीएम विजयन ने पीएम को लिखी चिट्टी
Wed, 08 Jul 2020 08:39 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 08 Jul 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
पिनराई विजयन (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
केरल में सोना तस्करी मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। विवाद तेज होता देख प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिख सख्त जांच की मांग की है। विजयन ने पीएम को लिखा- पांच जुलाई को तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा जब्त 30 किलो सोना के मामले पर आपका ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं।
विज्ञापन
विजयन ने आगे लिखा- यह तथ्य है कि राजनयिक के नाम पर 30 किलोग्राम सोने की तस्करी की कोशिश थी। यह मामला बेहद गंभीर है। इस मामले में कई और कोण हैं। मैं अनुरोध करता हूं कि संबंधित सभी केंद्रीय एजेंसियों द्वारा इस मामले में कड़ी जांच की आवश्यकता है।
विज्ञापन
I invite your kind attention to the seizure of about 30 kg of gold by Customs Officials Trivandrum Airport on July 5. The fact that attempt to smuggle huge quantity of gold was concealed in diplomatic baggage makes the matter extremely serious: Kerala CM in a letter to PM Modi pic.twitter.com/cg816MLVvA
— ANI (@ANI) July 8, 2020
विज्ञापन
हाई प्रोफाइल तस्करी मामले की जांच आईटी विभाग तक पहुंच गई है। विभाग की महिला कर्मचारी स्वप्ना सुरेश की भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है। उधर विपक्ष मामले पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
तिरुवनंतपुरम के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को अधिकारियों ने एयर कार्गो के जरिए पहुंचे सामान में 30 किलोग्राम से अधिक सोना बरामद किया था। बताया जा रहा है कि इसके तार यूएई के महावाणिज्य दूतावास से संबंधित एक राजनयिक खेप से जुड़े हुए हैं।
यूएई की एक पूर्व वाणिज्य अधिकारी स्वप्ना सुरेश इस मामले की मुख्य आरोपी हैं। फिलहाल वह केरल राज्य सूचना प्रौद्योगिकी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (केएसआईटीआईएल) के तहत स्पेस पार्क की विपणन संपर्क अधिकारी भी हैं।