{"_id":"66276799ff13ef8def09e27c","slug":"kerala-cm-s-attack-on-rahul-said-congress-claims-change-in-him-but-his-statements-do-not-reflect-the-leader-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल CM का राहुल पर वार: बोले- कांग्रेस उनमें बदलाव का दावा करती है, पर उनके बयानों से नेता का आचरण नहीं झलकता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल CM का राहुल पर वार: बोले- कांग्रेस उनमें बदलाव का दावा करती है, पर उनके बयानों से नेता का आचरण नहीं झलकता
Tue, 23 Apr 2024 04:09 PM IST
मेघा झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मेघा झा
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:09 PM IST
सार
केरल सीएम पिनराई विजयन ने भाजपा और कांग्रेस पर वार किया है। उन्होंने कहा हैं कि केरल में भाजपा की नफरत वाली विचारधारा नहीं आ सकती। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा तो पहले से ही केरल विरोधी रही है लेकिन कांग्रेस सांसद भी केरल विरोधी हो गए हैं। केरल की जनता सब समझ रही है।
विज्ञापन
पिनाराई विजयन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल सीएम पिनराई विजयन ने भाजपा और कांग्रेस पर वार किया है। उन्होंने कहा हैं कि केरल में भाजपा की नफरत वाली विचारधारा नहीं आ सकती। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा तो पहले से ही केरल विरोधी रही है लेकिन कांग्रेस सांसद भी केरल विरोधी हो गए हैं। केरल की जनता सब समझ रही है।
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राहुल गांधी के बारे में बात करते हुए कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद से उनमें काफी बदलाव आया है। लेकिन हाल ही में उनके जारी किए गए बयान से इस बात को गलत साबित करता है। एक राजनीतिक पद होने के बाद राजनेता से कुछ आचरण की अपेक्षा की जाती है, जिसे उसे पालन करना चाहिए। राहुल गांधी भाजपा और अन्य कई एजेंसियों की मदद करते हैं, वो उनके पद के लिए सही नहीं है। इन्होंने कहा कि अब जनता भी ये मानने लगी है कि राहुल गंभीर राजनेता नहीं हैं, उनकी बातों से अपरिपक्वता झलकती है।
संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता खत्म कर रही भाजपा
सीएम विजयन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश के सभी संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का काम कर रही है। संवैधानिक संस्थाएं जैसे ईडी, सीबीआई, आदि की स्वतंत्रता और स्वायत्तता खत्म कर रही है। चुनाव आयोग के लिए चयन समिति का गठन किया जाना चिंताजनक है। चुनाव के दौरान कई बार प्रधानमंत्री समेत केंद्र सरकार उच्च पदों पर आसीन अधिकारियों और नेताओं पर कानूनी उल्लघंन का आरोप लगाया गया। चुनाव आयोग मूक रहा।
विज्ञापन
चुनाव आयोग मूक बना रहा
पीएम के सांप्रदायिकता के बयान पर सीएम पिनराई ने कहा कि चुनाव आयोग ने अपनी निष्पक्षता खो दी है। चुनाव आयोग हर उन मुद्दों पर खामोश रहा जहां भाजपा द्वारा कानूनी उल्लघंन किया गया। उन्होंने यह भी कहा कि स्वयं प्रधानमंत्री अपने बयान में सांप्रदायिकता की बात कर धार्मिक भावनाओं को भड़का रहे हैं। उनका धार्मिक भावनाओं के भड़काने वाला यह बयान उनकी निष्पक्षता पर भी सवाल खड़ा करता है। लेकिन चुनाव आयोग को अपनी निष्पक्षता साबित करते हुए उन पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।
भाजपा के साथ कांग्रेस सांसदों का भी केरल विरोधी रवैया
सीएम विजयन ने कहा कि भाजपा की नफरत वाली विचारधारा केरल में प्रवेश नहीं कर सकती। क्योंकि केरल की जनता इसको समझती है। इसी कारण से भाजपा केरल विरोधी रवैया अपनाती है। लेकिन अब तो कांग्रेस के मौजूदा 18 सांसद भी केरल विरोधी रवैया अपनाने लगे हैं। ऐसा क्यों है? जनता इस का फैसला करेगी।