फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala CM Pinarayi Vijayan writes to PM Modi of Kerala's stand on Hindi language

Kerala: हिंदी की स्वीकार्यता पर केरल की 'न', पीएम मोदी को सीएम विजयन ने लिखा पत्र

Wed, 12 Oct 2022 10:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 12 Oct 2022 10:37 AM IST
सार

पीएम मोदी को लिखे गए पत्र में विजयन ने कहा है कि भारत का सार 'विविधता में एकता' की अवधारणा से परिभाषित होता है, जो सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को स्वीकार करता है।

विज्ञापन
Kerala CM Pinarayi Vijayan writes to PM Modi of Kerala's stand on Hindi language
पीएम मोदी- केरल सीएम विजयन - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय सेवाओं के लिए होने वाली परीक्षाओं में हिंदी भाषा को माध्यम बनाने व IIT-IIM जैसे शैक्षणिक संस्थानों में इसे अनिवार्य भाषा की स्वीकार्यता के प्रयासों को झटका लगा है। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस मामले में पीएम मोदी को पत्र लिखकर संसदीय समिति की सिफारिश को स्वीकार न करने की मांग की है। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर हिंदी को लेकर केरल के रुख के बारे में सूचित किया है। 

विज्ञापन


पीएम मोदी को लिखे गए पत्र में विजयन ने कहा है कि भारत का सार 'विविधता में एकता' की अवधारणा से परिभाषित होता है, जो सांस्कृतिक और भाषाई विविधता को स्वीकार करता है। उन्होंने कहा, किसी एक भाषा को दूसरों से ऊपर बढ़ावा देना भारत की अखंडता को नष्ट कर देगा। उन्होंने इस तरह के प्रयासों को वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन


सीपीआई सांसद ने भी पीएम को लिखा पत्र 
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) केरल से राज्यसभा सांसद बिनॉय विश्वम ने हिंदी को लेकर संसदीय समिति की रिपोर्ट पर अपना विरोध जताया है। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि समिति की सिफारिश 'आइडिया ऑफ इंडिया' की अपूरणीय क्षति होगी। रिपोर्ट का केंद्रीय सिद्धांत 'हिंदी फॉर हिंदुस्तान' है, जो भारत की विविधता को सिरे से खारिज करता है। उन्होंने कहा, शैक्षणिक संस्थानों में हिंदी की अनिवार्यता से गैर हिंदी राज्यों के छात्राें पर असर पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed