{"_id":"65d22d18b73f101f01041e4d","slug":"kerala-cm-pinarayi-vijayan-attempts-are-being-made-to-turn-india-into-a-religious-nation-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: धार्मिक राष्ट्र बनाने की कोशिशों पर CM विजयन चिंतित, बोले- संवैधानिक पद पर बैठे लोग कर रहे प्रयास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: धार्मिक राष्ट्र बनाने की कोशिशों पर CM विजयन चिंतित, बोले- संवैधानिक पद पर बैठे लोग कर रहे प्रयास
Sun, 18 Feb 2024 09:45 PM IST
आदर्श शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मलप्पुरम /त्रिशूर

Published by: आदर्श शर्मा
Updated Sun, 18 Feb 2024 09:45 PM IST
सार
भारत को धार्मिक राष्ट्र बदलने की कोशिशों को लेकर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने चिंता जाहिर की है। दूसरी ओर, कांग्रेस ने सीएम की बेटी की कंपनी से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में पिनाराई विजयन को आड़े हाथ लिया और इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन
- फोटो : Social Media
विस्तार
भारत को धार्मिक राष्ट्र बनाने के कोशिशों को पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने रविवार को चिंता जाहिर की है। उन्होंने केंद्र सरकार में बैठे लोगों पर राज्य की धार्मिक संस्थानों के बीच की रेखाओं को धुंधला करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीएम मोदी पर परोक्ष हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आजकल जो लोग संवैधानिक पदों पर है, वो धार्मिक समारोह के दौरान पुजारी बन रहे हैं। गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान पीएम मोदी यमजान थे।
धार्मिक राष्ट्र बनाने की कोशिशें चिंता बढ़ा रही- पिनाराई
उत्तरी जिले के कारीपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केरल के सीएम विजयन ने कहा कि भारत को एक धार्मिक राष्ट्र बनाने की कोशिशें हमारी चिंताएं बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि केरल राज्य में भी इस तरह की कोशिशें की जा रही हैं। मुख्यमंत्री पिनाराई ने केंद्र पर अल्पसंख्यक समुदायों के लिए बनाई गई परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री रहने के लायक नहीं पिनाराई- सतीसन
इस बीच, कांग्रेस ने रविवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर उनकी बेटी के स्वामित्व वाली आईटी कंपनी की एसएफआईओ जांच को लेकर हमला किया और जांच का हवाला देते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन ने आरोप लगाया कि विजयन के मुख्यमंत्री रहते हुए उनकी बेटी की कंपनी को करोड़ों रुपये दिए गए। सतीसन ने कहा कि पिनाराई सूबे के मुख्यमंत्री बने रहने के योग्य नहीं है। उन्हें अब इस्तीफा दे देना चाहिए।
विज्ञापन
भाजपा और सीपीआई(एम) के बीच हुआ सौदा- सतीसन
हाल ही में कर्नाटक हाईकोर्ट ने अब बंद हो चुकी आईटी फर्म एक्सालॉजिक द्वारा दायर एक याचिका को खारिज कर दिया था, जिसे विजयन की बेटी वीणा टी द्वारा चलाया गया था। राज्य में सत्तारूढ़ पार्टी और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी के बीच एक कथित सौदे की ओर इशारा करते हुए, सतीसन ने दावा किया कि एसएफआईओ को जांच पूरी करने के लिए आठ महीने का समय देने का केंद्र सरकार का फैसला सीपीआई (एम) और भाजपा के बीच एक सौदे को सुविधाजनक बनाने के लिए था।
आगामी चुनाव में इंडिया गठबंधन की होगी जीत- प्रेमचंद्रन
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी (आरएसपी) के सांसद एन के प्रेमचंद्रन ने रविवार को कहा कि केरल में राजनीतिक स्थिति कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन यूडीएफ (यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट) के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। प्रेमचंद्रन ने आगामी आम चुनाव में कोल्लम लोकसभा क्षेत्र के लिए यूडीएफ उम्मीदवार घोषित होने के बाद यह बात कही। उन्होंने कहा कि हमें भारत की धर्मनिरपेक्ष के गौरव को फिर से हासिल करना है। हमें भारत के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने और लोकतांत्रिक ताने-बाने को वापस हासिल करना है। इसलिए हमें उम्मीद है कि 2024 के चुनाव में सरकार में बदलाव और 'इंडिया' गठबंधन के सत्ता में आने की संभावना है। इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।