{"_id":"5d13632e8ebc3e3cea00dd38","slug":"kerala-cm-ordered-to-take-strict-action-against-police-in-case-of-custodial-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में हुई मौत से कटघरे में केरल पुलिस, मुख्यमंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हिरासत में हुई मौत से कटघरे में केरल पुलिस, मुख्यमंत्री ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश
Wed, 26 Jun 2019 05:51 PM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Wed, 26 Jun 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
पिनरई विजयन (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। बुधवार को उन्होंने हिरासत में हुई मौत के सिलसिले पर बोलते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों की कार्रवाई में अगर कोई चूक पाई जाती है तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। विजयन के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी नेता सदन से बाहर चले गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि वित्तीय धोखाधड़ी मामले में 12 जून को राजकुमार (49) को हिरासत में लिया गया था और उसे कथित रूप से दी गई प्रताड़ना के चलते पीरमेदू उप कारागार में 21 जून को उसकी मौत हो गई।यूडीएफ विधायक पीटी थामस ने इस मुद्दे पर काम रोको प्रस्ताव रखा था और विजयन इसका जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा इस मामले की जांच कर रही है और यह घटना संदेहास्पद है।
विज्ञापन
गृह विभाग का भी प्रभार संभाल रहे विजयन ने कहा कि इस मामले में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है और किसी चूक के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन