{"_id":"636d1485ba0bdb44b968797e","slug":"kerala-bypoll-ldf-suffered-setback-in-byelections-to-local-bodies-in-kerala-udf-got-success-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala Bypoll: केरल में स्थानीय निकायों के उपचुनाव में एलडीएफ को लगा झटका, यूडीएफ को मिली सफलता","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala Bypoll: केरल में स्थानीय निकायों के उपचुनाव में एलडीएफ को लगा झटका, यूडीएफ को मिली सफलता
Thu, 10 Nov 2022 08:41 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 10 Nov 2022 08:41 PM IST
सार
विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने बताया कि यह यूडीएफ के लिए शानदार जीत तथा एलडीएफ के कथित घमंड को जनता का जवाब है। उन्होंने यूडीएफ के विजयी प्रत्याशियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के 11 जिलों में 29 स्थानीय वार्डों के उपचुनाव में 15 में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने जीत दर्ज की है। इसे सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के लिए करारा झटका माना जा रहा है। यूडीएफ ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कुछ सीट भी झटक ली हैं।
विज्ञापन
विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने बताया कि यह यूडीएफ के लिए शानदार जीत तथा एलडीएफ के कथित घमंड को जनता का जवाब है। उन्होंने यूडीएफ के विजयी प्रत्याशियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को इस जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में दावा किया कि यूडीएफ ने जो 15 सीट जीती हैं, उनमें सात उसने माकपा से छीनी है। इसके अलावा दो सीटें भाजपा से झटकी हैं।
विज्ञापन
इन सीटों पर उपचुनाव कराए गए थे। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार एक जिला पंचायत वार्ड, पांच प्रखंड पंचायत वार्ड, तीन निगम वार्ड, 20 ग्राम पंचायत वार्ड में उपचुनाव कराए गए थे। यूडीएफ ने 15, एलडीएफ ने 11, भाजपा ने दो सीट जीतीं। एक पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा।
विज्ञापन