फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala blast updates: Man surrenders taking responsibility of incident police probe his claim

Kerala Blast: केरल धमाके मामले में एक संदिग्ध ने किया आत्मसमर्पण, कहा- यह मैंने ही किया; पुलिस जांच में जुटी

Sun, 29 Oct 2023 04:36 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोच्चि Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 29 Oct 2023 04:36 PM IST
सार

केरल के DGP डॉ. शेख दरवेश साहब ने कहा कि आज सुबह लगभग 9:40 बजे ज़मरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में विस्फोट हुआ जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 52 लोगों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Kerala blast updates: Man surrenders taking responsibility of incident police probe his claim
Kerala Blast - फोटो : Social Media

विस्तार

केरल के एर्नाकुलम में रविवार सुबह एक कन्वेंशन सेंटर में भीषण धमाके हुए। इसमें दो की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए। केरल के एडीजीपी (कानून और व्यवस्था) एमआर अजित कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति ने त्रिशूर ग्रामीण के कोडाकरा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण किया है। उसका दावा है कि यह उसी ने किया है। उसका नाम डोमिनिक मार्टिन है। वह खुद को ईसाइयों के ‘यहोवा के साक्षी’ समूह का सदस्य बता रहा है। आत्मसमर्पण करते हुए उसने कलामासेरी में ईसाई धार्मिक सभा में हुए कई विस्फोटों की जिम्मेदारी ली।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) कानून एवं व्यवस्था एमआर अजित कुमार ने बताया कि विस्फोटों में एक महिला की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।  उस व्यक्ति ने कोडकारा थाने में सुबह में आत्मसमर्पण किया और दावा किया कि उसने ही विस्फोट को अंजाम दिया। हम फिलहाल इसकी जांच कर रहे हैं। हम उसके दावों और घटना को अंजाम देने के लिए बताए गए कारणों की भी जांच कर रहे हैं।"
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि इस व्यक्ति ने खुद के यहोवा के साक्षी ईसाई धार्मिक समूह का अनुयायी होने का भी दावा किया है। इस समूह की स्थापना 19वीं शताब्दी में अमेरिका में हुई थी। इससे पहले प्रदेश पुलिस प्रमुख शेख दरवेश साहेब ने तिरुवनंतपुरम में मीडिया को बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार विस्फोट आईईडी के कारण हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोटों की जिम्मेदारी लेते हुए वीडियो संदेश वायरल
व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो संदेश भी डाला। विभिन्न टीवी चैनलों पर प्रसारित वीडियो में उसने आरोप लगाया कि उसने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि संगठन की शिक्षाएं देशद्रोही थीं। हालांकि, संगठन की ओर से किसी ने भी उनके आरोपों पर प्रतिक्रिया नहीं दी। शख्स ने कहा कि सभी को बम धमाकों और उसके बाद हुए गंभीर नतीजों के बारे में पता चल गया होगा।

क्या है मामला?
कलामसेरी पुलिस के मुताबिक, धमाका उस वक्त हुआ, जब कई लोग कन्वेंशन सेंटर में प्रार्थना सभा के लिए जुटे थे। पहला धमाका सुबह 9 बजे के करीब हुआ। अगले कुछ मिनटों में एक और धमाका हुआ। घटना की जांच के लिए एनआईए और एनएसजी की टीमें केरल रवाना हो गई हैं।

आईईडी के इस्तेमाल की बात सामने आई
केरल के DGP डॉ. शेख दरवेश साहब ने कहा कि आज सुबह लगभग 9:40 बजे जमरा इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में विस्फोट हुआ, जिसमें एक की मौत हो गई। अभी 52 घायल लोगों का इलाज चल रहा है। कन्वेंशन सेंटर में यहोवा के साक्षियों का क्षेत्रीय सम्मेलन हो रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह एक IED उपकरण है और हम इसकी जांच कर रहे हैं।

अमित शाह ने की पिनरई विजयन से बात की
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से बात की और बम विस्फोट के बाद राज्य के हालात पर चर्चा की। शाह ने एनआईए और एनएसजी की एक टीम को तुरंत घटनास्थल पर जाने और मामले में जांच शुरू करने के आदेश दे दिए हैं। 

विशेष टीम जांच करेगी, इसमें 20 सदस्य होंगे
केरल CM पिनाराई विजयन ने कहा कि कलामासेरी में हुआ विस्फोट बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। फिलहाल 41 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 27 लोग एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। चार लोगों को छुट्टी मिल गई है। दो लोगों की मौत हो गई है और 5 की हालत गंभीर है। एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर के नेतृत्व में एक विशेष टीम घटना की जांच करेगी। जांच टीम में 20 सदस्य होंगे। कल सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है।


शशि थरूर बोले- घटना से स्तब्ध और निराश
विस्फोटों पर दुख व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने घटना की निंदा की और मामले में त्वरित पुलिस कार्रवाई की मांग की। तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा कि यहां धार्मिक सभा पर बम हमले की खबर से स्तब्ध और निराश हूं। मैं इसकी निंदा करता हूं और त्वरित पुलिस कार्रवाई की मांग करता हूं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। अपने राज्य को हत्या और विनाश की मानसिकता का शिकार होते देखना दुखद है। मैं सभी धार्मिक नेताओं से इस तरह की बर्बरता की निंदा करने और अपने अनुयायियों को यह सिखाने के लिए एकजुट होने का आग्रह करें कि हिंसा से और अधिक हिंसा के अलावा कुछ हासिल नहीं होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed