{"_id":"6054bb9d8ebc3e59067db4a9","slug":"kerala-assembly-election-2021-ldf-released-manifesto-says-if-our-government-formed-we-will-give-pension-to-housewives","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: एलडीएफ ने जारी किया घोषणा-पत्र, कहा- हमारी सरकार बनी तो गृहिणियों को देंगे पेंशन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: एलडीएफ ने जारी किया घोषणा-पत्र, कहा- हमारी सरकार बनी तो गृहिणियों को देंगे पेंशन
Fri, 19 Mar 2021 08:26 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: कुमार संभव
Updated Fri, 19 Mar 2021 08:26 PM IST
सार
- विजयराघवन ने कहा कि सभी गृहिणियों को पेंशन दी जाएगी, हालांकि इस बारे में उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
केरल में एलडीएफ ने जारी किया घोषणा पत्र
- फोटो : PTI
विस्तार
केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल मतदाताओं को लुभाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके तहत पार्टियां अपने-अपने घोषणा पत्र में तमाम वादे कर रही हैं। इसी कड़ी में माकपा नीत सत्तारूढ़ एलडीएफ ने छह अप्रैल को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार (19 मार्च) को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। इसमें युवाओं के लिए 40 लाख रोजगारों का सृजन करने का वादा किया गया। वहीं, राज्य की सभी गृहिणियों को पेंशन देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
इन नेताओं ने जारी किया घोषणा पत्र
माकपा राज्य समिति के सचिव के विजयराघवन, भाकपा सचिव कन्नन राजेंद्रन और एलडीएफ के अन्य नेताओं ने एकेजी केंद्र पर घोषणा-पत्र जारी किया। इसमें तटों के क्षरण को रोकने के लिए 5 हजार करोड़ रुपये के तटीय क्षेत्र विकास पैकेज समेत कई अन्य वादे भी किए गए।
विज्ञापन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने का वादा
इस दौरान विजयराघवन ने कहा कि सभी गृहिणियों को पेंशन दी जाएगी, हालांकि इस बारे में उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी चरणबद्ध तरीके से बढ़ाकर 2,500 रुपये की जाएगी।
विज्ञापन