{"_id":"60623f1d8ebc3ed3802f9941","slug":"kerala-assembly-election-2021-congress-targets-left-government-said-alliance-between-nda-and-ldf","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल चुनाव: कांग्रेस ने वाम सरकार पर साधा निशाना, कहा- राजग व एलडीएफ के बीच गठजोड़","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल चुनाव: कांग्रेस ने वाम सरकार पर साधा निशाना, कहा- राजग व एलडीएफ के बीच गठजोड़
Tue, 30 Mar 2021 02:27 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
एजेंसी, तिरुवनंतपुरम
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 30 Mar 2021 02:27 AM IST
सार
- सोने की तस्करी मामले को लेकर कांग्रेस ने वाम सरकार पर साधा निशाना।
- कहा, एनडीए से गठजोड़ की वजह से मुख्यमंत्री, उनके तीन कैबिनेट सहयोगियों और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल में सत्तारूढ़ वाम सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा की अगुवाई वाले राजग और राज्य में सत्तारूढ़ एलडीएफ सरकार के बीच कुछ गठजोड़ लगता है जिसके कारण मुख्यमंत्री, उनके तीन कैबिनेट सहयोगियों और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ सोने की तस्करी के मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि तस्करी मामले की जांच मुख्यमंत्री पी विजयन के दरवाजे तक पहुंच गई थी। उन्होंने दावा किया कि न सिर्फ मुख्यमंत्री बल्कि कैबिनेट के उनके तीन सहयोगियों और विधानसभा अध्यक्ष का नाम मामले की मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश ने लिया है।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने यहां पत्रकारों से कहा कि 'जांच एजेंसियों ने विजयन के पूर्व प्रधान सचिव को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने सोना तस्करी मामले में न तो मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और न ही उनके खिलाफ कार्रवाई की।’
विज्ञापन
कांग्रेस नेता ने जानना चाहा कि विजयन के मोदी के साथ किस तरह के विशेष रिश्ते हैं जो प्रवर्तन निदेशालय जैसी केंद्रीय एजेंसियों को मुख्यमंत्री, तीन मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई करने से रोक रहे हैं। सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि ऐसा लगता है कि माकपा और भाजपा के बीच गठजोड़ है।