फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kerala: Assam Chief Minister taunts Congress's manifesto says - can win elections in Pakistan with its help

Kerala: कांग्रेस के घोषणा-पत्र पर असम के मुख्यमंत्री का तंज, बोले- इसके सहारे पाकिस्तान में जीत सकते हैं चुनाव

Tue, 23 Apr 2024 04:02 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Tue, 23 Apr 2024 04:02 PM IST
सार

असम के सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस घोषणापत्र के साथ पाकिस्तान में चुनाव जीता जा सकता है। 

विज्ञापन
Kerala: Assam Chief Minister taunts Congress's manifesto says - can win elections in Pakistan with its help
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

असम के सीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता हेमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस घोषणापत्र के साथ पाकिस्तान में चुनाव जीता जा सकता है। 
विज्ञापन


कांग्रेस के घोषणापत्र को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। यही नहीं कांग्रेस पर पीएम मोदी ने निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस जीत जाने के बाद लोगों की संपत्ति अधिक बच्चे वालों को बांट देगी। इस बात ने तूल पकड़ लिया। जहां इस बयान पर कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से प्रधानमंत्री को नोटिस जारी करने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता इस बात को सही बताते हुए कांग्रेस को घेर रहे हैं।
विज्ञापन


असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्व सर्मा ने कहा है कि कांग्रेस का घोषणापत्र कहीं से भी भारत की जनता के लिए नहीं बना है। यह पाकिस्तान की जनता के लिए सटीक है। कांग्रेस इस घोषणापत्र के साथ पाकिस्तान में चुनाव जीत सकती है। कांग्रेस का घोषणापत्र ऐसा है जो कि आम आदमी के संसाधनों को छीनेगा और देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने दावा कि भाजपा ने कांग्रेस के घोषणापत्र की सच्चाई जनता को बता दी है। सीएम हिमंत ने कहा कि वे कांग्रेस का चुनौती देते हैं कि सार्वजनिक मंच पर आएं और साबित करें कि ये घोषणापत्र तुष्टीकरण है या नहीं।


पीएम मोदी के बयान को बताया सही
सीएम बिस्वा ने पीएम मोदी के राजस्थान में दिए बयान को सही बताते हुए कहा कि हम सभी का देश के संसाधनों पर पूरा हक है। अब कांग्रेस पार्टी को यह बताने की जरूरत है कि उनकी ओर से बयान क्यों आया कि देश के संसाधनों पर कुछ समुदाय विशेष का पहला हक है। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी का भी मजाक उड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed