फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   KCRs talks about national party to strengthen AIMIM says Union Minister Kishan Reddy

G Kishan Reddy: केंद्रीय मंत्री बोले- AIMIM को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय पार्टी बनाने की बात कर रहे KCR

Mon, 03 Oct 2022 05:59 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 03 Oct 2022 05:59 PM IST
सार

केंद्रीय पर्यटन मंत्री रेड्डी ने दावा करते हुए कहा कि कोई भी नेता उनके साथ जाने को तैयार नहीं है। इसलिए एआईएमआईएम के निर्देशों पर केसीआर का परिवार ओवैसी की पार्टी को मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में राष्ट्रीय पार्टी बनाने की बात कर रहा है।

विज्ञापन
KCRs talks about national party to strengthen AIMIM says Union Minister Kishan Reddy
जी किशन रेड्डी - फोटो : Facebook/ G Kishan Reddy

विस्तार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) अपने एकमात्र राजनीतिक सहयोगी असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय पार्टी बनाने का बात कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने सोमवार को यह आरोप लगाया। 

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए रेड्डी ने कहा, उनका परिवार दिन में यह सपना देख रहा है कि केसीआर एक राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगे और वह प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उनकी बेटी महत्वपूर्ण मंत्रालय में केंद्रीय मंत्री बन जाएंगी और बेटा तेलंगाना का मुख्यमंत्री बन जाएगा। 
विज्ञापन


केंद्रीय पर्यटन मंत्री रेड्डी ने दावा करते हुए कहा कि कोई भी नेता उनके साथ जाने को तैयार नहीं है। इसलिए एआईएमआईएम के निर्देशों पर कलवकुंतला परिवार (केसीआर का परिवार) ओवैसी की पार्टी को मजबूत करने के लिए आने वाले दिनों में राष्ट्रीय पार्टी बनाने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेड्डी ने आगे कहा, केसीआर तेलंगाना को छोड़कर पूरे देश में घूमना चाहते हैं क्योंकि उनके पैरों तले जमीन खिसक रही है। 

उन्होंने आगे कहा, ऐसा कोई नेता नहीं जिससे वह (केसीआर) नहीं मिले और जिस पार्टी से उन्होंने समर्थन नहीं मांगा। किसी को भी केसीआर पर भरोसा नहीं है। यही वजह है कि कोई भी पार्टी उनका समर्थन करने के लिए आगे नहीं आ रही है। 

रेड्डी ने कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसी पार्टी नहीं बच पाई है  जो नकारात्मक सोच के साथ स्थापित हुई हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed