फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Kashmiri Pandits demanded return to home and appeal to PM Narendra Modi for to end deportation

कश्मीरी पंडितों ने की घर वापसी की मांग, पीएम मोदी से की निर्वासन खत्म कराने की अपील

Mon, 14 Sep 2020 12:54 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 14 Sep 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kashmiri Pandits demanded return to home and appeal to PM Narendra Modi for to end deportation
कश्मीरी पंडित - फोटो : Amar Ujala

कश्मीरी पंडितों ने अपना निर्वासन (बलपूर्वक निकाल देना) खत्म कराकर उनकी घर वापसी कराने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से की है। उन्होंने पीएम और गृह मंत्री से कश्मीरी पंडितों के प्रतिनिधियों के साथ तत्काल बैठक करने का भी आग्रह किया है।

विज्ञापन


बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर वेबिनार के जरिये आयोजित कश्मीरी पंडितों की महापंचायत में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पंडित समुदाय को कश्मीर से निकाले जाने के दौरान शहादत देने वाली समुदाय के कई प्रमुख शहीदों के परिजन भी उपस्थित थे। वेबिनार में जम्मू, दिल्ली, बंगलूरू, पुणे, कनाडा, केपटाउन और इंग्लैंड में रह रहे कश्मीरी पंडित समुदाय के लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन


वेबिनार के बाद जारी बयान में आयोजकों ने कहा कि निर्वासित  कश्मीरी पंडितों की सात लाख की जनसंख्या पूरे विश्व में फैल गई और अपनी शर्तों पर अपनी मातृभूमि लौटने का इंतजार कर रही है। बयान में कहा गया कि हमारी जड़ें घाटी की मिट्टी में पांच हजार साल से भी ज्यादा पुरानी हैं और कश्मीर में हमारे अस्तित्व की हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed