{"_id":"58e5c90c4f1c1bdc315b6579","slug":"kashmiri-cricketers-detained-after-wearing-pakistan-team-s-jersey","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाने वाले 11 कश्मीरी क्रिकेटर हिरासत में ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाकिस्तान का राष्ट्रगान गाने वाले 11 कश्मीरी क्रिकेटर हिरासत में
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Thu, 06 Apr 2017 12:38 PM IST
विज्ञापन
कश्मीरी क्रिकेटर
- फोटो : indian express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल होने के बाद बुधवार को कश्मीरी क्रिकेटरों के एक समूह को हिरासत में ले लिया गया है। इसमें 11 कश्मीरी क्रिकेटर शामिल हैं। वीडियो में दिख रहे क्रिकेटर श्रीनगर में एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम जैसी यूनिफॉर्म पहने हुए वहां का राष्ट्रगान गा रहे हैं।
विज्ञापन
कश्मीर मीडिया सर्विस के एक समाचार पोर्टल के जरिये यह वीडियो वायरल हुआ। एक रिपोर्ट के साथ इस वीडियो को अपलोड किया गया है। कश्मीर डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस, गुलाम हसन भट्ट ने कहा कि पूछताछ के लिए सभी क्रिकेटरों को हिरासत में लिया गया है। सभी खिलाड़ी पुलिस स्टेशन में हैं।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए 11 खिलाड़ी कश्मीर के गंदरबल के कलमूल इलाके से एक क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन खिलाड़ियों को तत्काल रिलीज करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का पुलिस स्टेशन के पास जमावड़ा लगा है। सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो दो टीमों के बीच क्रिकेट मैच से है, जो एक पाकिस्तान और दूसरा भारत का प्रतिनिधित्व करता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि यह मैच दो अप्रैल को हुआ था, जिसमें गंदरबल जिले के वेईल इलाके की दो लोकल टीमों के बीच एक क्रिकेट टूर्नामेंट हुआ था। एक दल पाकिस्तानी टीम जैसी जर्सी पहनने वाले खिलाड़ी जबकि दूसरा भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम सफेद रंग पोशाक में दिखाई गई है। वायरल वीडियो इसी टूर्नामेंट मैच का है।
#BREAKING -- Local cricket team in Kashmir sings Pakistan anthem; Kashmiri cricketers wear Pakistani team uniform pic.twitter.com/LVBfDPfBqy
— News18 (@CNNnews18) April 5, 2017